सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। उनके फैंस उनकी फिल्म देखने के लिए बेताब रहते हैं। इसका सीधा उदाहरण तो हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'राधे' ही है। फिल्म के रिलीज होते ही इतने लोग एक साथ देख रहे थे कि जी फाइव का सर्वर क्रैश कर गया था। फिल्मों को देखने के साथ ही सलमान के फैंस उनके दीदार के लिए भी खासे उत्सुक रहते हैं। भाईजान की फिल्म हिट हो या उन्हें किसी त्योहार की बधाई देनी हो फैंस सलमान के घर के आगे पहुंच जाते हैं। इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए सलमान खान ने अपने फैंस से अपील की थी कि वो अपने घर में ही रहें। लेकिन कई बार सेलेब्स को कुछ फैंस ऐसे भी मिलते हैं जो उनकी समझ से भी परे होते है। ऐसा ही एक शख्स सलमान खान को भी मिला था, जिसने उनकी कमर पर डंडे से वार कर दिया था। सिर्फ यही नहीं, बात इतनी बिगड़ गई थी कि मामले को शांत कराने के लिए मुंबई पुलिस को दखल देना पड़ा था। तो आज आपको हम बताने जा रहे हैं ये किस्सा...