फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश के लोग नवाजुद्दीन सिद्दीकी को असली नहीं, गणेश गायतोंडे के नाम से जानते हैं

Tue, 09 Jul 2019 04:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sacred Games - फोटो : file photo
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग के दीवाने भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। वहीं 'सेक्रेड गेम्स' के पहले सीजन में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदार गणेश गायतोंडे को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उनका यह किरदार इतना मशहूर हो गया कि एक देश के लोग उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाम से नहीं बल्कि गणेश गायतोंडे के नाम से जानने लगे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sacred games 2 - फोटो : netflix
जी हां, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को कुछ लोग उनके असली नाम से नहीं बल्कि वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के किरदार गणेश गायतोंडे के नाम से जानते हैं। इस बात का खुलासा भी खुद नवाजुद्दीन ने ही किया है। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबर के अनुसार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि जब वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए इटली पहुंचे तो उनके फैंस उन्हें उनके असली नाम से नहीं बल्कि गणेश गायतोंडे के नाम से पुकार रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Sacred Games - फोटो : file photo
अपनी बात को विस्तार में बताते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया था- 'सेक्रेड गेम्स' की रिलीज के दौरान मैं एक अनाम फिल्म की शूटिंग के लिए इटली गया। वहां मैं उस समय हैरान रह गया जब भारतीय दर्शकों के साथ इटली के नागरिक भी मुझे 'सेक्रेड गेम्स' के किरदार गणेश गायतोंडे के नाम पुकारते हुए मेरी एक्टिंग की तारीफ करने लगे। मैंने अपने साथ ऐसा होते हुए कभी नहीं देखा था। इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यह भी खुलासा किया है कि 'सेक्रेड गेम्स' का दूसरा सीक्वल पहले से भी ज्यादा बेहतरीन रहने वाला है। 
 

4 of 5
Sacred Games - फोटो : file photo
उन्होंने कहा था-' 'सेक्रेड गेम्स' के डायेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप ने मुझे भरोसा दिलाया कि 'सेक्रेड गेम्स' का दूसरा सीक्वल पहले वाले से भी ज्यादा बेहतर और शानदार होगा।' पता हो कि 'सेक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गैंगस्टर गणेश गायतोंडे की भूमिका को काफी बेहतरीन तरीके से निभाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sacred Games - फोटो : file photo
आपको बता दें कि 'सेक्रेड गेम्स' का पहला सीजन बीते साल 6 जुलाई को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। इस वेब सीरीज को करोड़ों लोगों ने काफी पसंद किया था। वेब सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा सैफ अली खान इंस्पेक्टर सरताज सिंह की भूमिका में और एक्ट्रेस राधिका आप्टे रॉ ऑफिसर की भूमिका में हैं। 'सेक्रेड गेम्स' के दमदार डायलॉग्स सोशल मीडिया काफी वायरल हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें