फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बोनी कपूर की दूसरी शादी पर टूट गईं थीं मोना शौरी, कहा था- 'इस रिश्ते का दर्द चुपचाप बर्दाश्त...'

Wed, 11 Nov 2020 06:53 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोना कपूर, श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : फाइल
हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्माता बोनी कपूर का जन्म 11 नवंबर 1955 को मेरठ में हुआ था। उन्होंने 'मिस्टर इंडिया', 'नो एंट्री', 'जुदाई' और 'वांटेड' जैसी शानदार फिल्मों का निर्माण किया। बोनी कपूर ने अपनी जिंदगी में दो शादियां की। लेकिन अफसोस कि उनकी दोनों पत्नियों का देहांत हो गया। साल 2018 में उन्हें श्रीदेवी छोड़कर चली गईं जबकि उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर का स्वर्गवास साल 2012 में हो गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
मोना कपूर, बोनी कपूर बच्चों के साथ - फोटो : फाइल
बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना से शादी की थी। शादी के दो साल बाद 1985 में अर्जुन कपूर का जन्म हुआ और उसके बाद 1987 में अंशुला का। पहली शादी के कुछ सालों बाद बोनी कपूर, श्रीदेवी के प्रति आकर्षित हो गए और साल 1996 में दोनों ने शादी रचा ली। 
विज्ञापन

3 of 5
मोना के साथ अंशुला और अर्जुन कपूर - फोटो : फाइल
श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। ऐसे में मोना ने अकेले ही बेटे अर्जुन और अंशुला की परवरिश की। खास बात ये थी कि मोना ने बुरे वक्त में भी अपने ससुराल वालों का साथ नहीं छोड़ा था। बोनी कपूर के बाद भी वह अपने ससुराल में मरते दम तक रहती रहीं।

4 of 5
मोना कपूर - फोटो : फाइल
साल 2007 के एक इंटरव्यू में मोना शौरी ने कहा था कि बोनी के साथ मेरी अरेंज मैरिज हुई थी। बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे। जब मैंने उनसे शादी की, तब मेरी उम्र 19 साल थी। हमारी शादी 13 साल पुरानी थी। जब मुझे पता चला कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं तो ये सुनकर धक्का लगा। मोना अपने पति को किसी और का होता हुआ देखकर टूट गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोना कपूर बच्चों के साथ - फोटो : फाइल
इस इंटरव्यू में मोना ने कहा कि 'बोनी को मेरी नहीं बल्कि किसी और की जरूरत थी। दूसरा मौका देने के लिए रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा था क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। उनका रिश्ता कायम हो चुका था। मेरा इससे बाहर निकलना ही बेहतर था। उन्होंने इस रिश्ते के दर्द को चुपचाप बर्दाश्त कर लिया। मोना ने इंटरव्यू में ये भी कहा था कि दोनों की शादी का बच्चों पर भी बुरा असर पड़ा। मेरा बेटा अर्जुन और बेटी अंशुला तब स्कूल में थे। स्कूल में मेरे बच्चों को बुरे-बुरे तानों का सामना करना पड़ा लेकिन वे मजबूत बने और दोनी उम्र में ही दोनों ने स्थिति को समझा। हालांकि अब बोनी कपूर अपने बच्चों को मां और बाप दोनों का प्यार अकेले ही दे रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने पकड़ा पति विराट कोहली को रंगेहाथ, टूथब्रश से कर रहे थे जूते साफ

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें