फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब करीना ने आमिर और शाहरुख में से 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' को था चुना, लेकिन 'किंग खान' की फिल्म हुई थी सुपरहिट

Sun, 09 Aug 2020 05:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान, शाहरुख खान, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अक्सर कई फिल्मों के लिए अभिनेता और अभिनेत्रियों का चयन किया जाता है। लेकिन तारीखों की कमी और किसी दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त होने के चलते ये सेलेब्स इन फिल्मों को मना कर देते हैं। कई बार ये करना इन सेलेब्स के लिए मुश्किल भी होता है और कई बार ये करने के बाद पछताते भी है। ऐसा ही कुछ हुआ था अभिनेत्री करीना कपूर खान के साथ भी। जब उन्हें शाहरुख और आमिर में से एक को चुनना था।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा में मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। तो वहीं करीना, शाहरुख के साथ भी रा.वन और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब करीना कपूर खान को इन दोनों में से किसी एक को चुनना था। ये काम करीना के लिए बेहद मुश्किल था।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल इस बात का खुलासा खुद करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू में किया था। करीना ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि रोहित शेट्टी उन्हें शाहरुख की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में लेना चाहते थे। लेकिन उस समय करीना के पास आमिर खान की फिल्म 'तलाश' का भी ऑफर था।  जिसके चलते उन्हें शाहरुख की फिल्म को मना करना करना पड़ा।

4 of 5
चेन्नई एक्सप्रेस
करीना के मना करने के बाद फिल्म में मुख्य किरदार के लिए शाहरुख के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लिया गया। दीपिका ने इस फिल्म में अपनी बेहतरीन अदाकारी का जौहर दिखाया। इसका नतीजा रहा कि फिल्म सुपरहिट हुई। इस फिल्म को आज भी काफी पसंद किया जाता है। साथ ही इसमें शाहरुख और दीपिका की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Laal Singh Chaddha song Jugnu - फोटो : amar ujala
बात करें करीना कपूर खान की तो करीना हाल ही में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा करीना करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में करीना के अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर के भी नजर आएंगे।

पढ़ें: क्रिकेटर बनना चाहते थे सुनील शेट्टी, फिल्मों के अलावा ऐसे करते हैं करोड़ों का कारोबार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें