फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुई शादी: मीडिया के सामने ही जया बच्चन ने करिश्मा कपूर को बताया था अपनी बहू, और फिर टूट गया रिश्ता...

Fri, 18 Jun 2021 07:57 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा कपूर और जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं अभिषेक बच्चन की पहली पसंद ऐश्वर्या नहीं बल्कि करिश्मा कपूर थीं। दरअसल, साल 2002 में आई फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' के दौरान अमिषेक और करिश्मा एक-दूसरे के करीब आ गए थे। हालांकि, दोनों ही एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। वहीं, साल 2000 में आई अभिषेक बच्चन की पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' में करिश्मा की छोटी बहन करीना उनके अपोजिट थीं। ऐसे में सेट पर अक्सर करिश्मा अभिषेक से मिलने आया करती थीं। 

कहा जाता है कि यही से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। दोनों एक-दूसरे को बेहद पसंद करते थे। वहीं, परिवार वाले भी चाहते थे कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाए। खबरें थी कि दोनों के बीच सगाई की गई है। ये सगाई साल 2002 में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर हुई थी। लेकिन अचानक फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के रिश्ते खराब होने लगे। 
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा कपूर और जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जूनियर बच्चन की मां करिश्मा कपूर को अपनी बहू के रूप में परिचय करवा रही हैं। जया कहती हैं, 'आज बच्चन और नंदा परिवार यहां पर एक अन्य परिवार को अपने ग्रुप का हिस्सा बनाने के लिए हैं, जो कि कपूर परिवार है। बबिता और रणधीर कपूर और मेरी होने वाली बहू का हम स्वागत करते हैं।' इसके बाद करिश्मा जया के पास मंच पर आती हैं। जया आगे कहती हैं कि यह अभिषेक बच्चन की ओर से पिता के जन्मदिन का तोहफा है। इस वीडियो को यू-ट्यूब पर खूब व्यूज मिले हैं।

विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा कपूर, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो जया नहीं चाहती थीं कि शादी के बाद उनकी बहू फिल्मों में काम करे। जबकि करिश्मा एक्टिंग छोड़ने को तैयार नहीं थीं। इसीलिए दोनों परिवारों के बीच खटास आ गई और ये रिश्ता टूट गया। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में करिश्मा और अभिषेक के रिश्ते के टूटने की वजह बबिता कपूर को बताया जाता है। कहा जाता है कि पति रणधीर कपूर से अलग होने के बाद मां बबिता बेटी करिश्मा और करीना कपूर का भविष्य सुरक्षित करना चाहती थीं। 

4 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मालूम हो कि 90 के दशक में करिश्मा एक सफल एक्ट्रेस थीं तो वहीं अभिषेक बच्चन को लोग पिता अभिताभ बच्चन के बेटे के तौर पर ही जानते थे। उस दौरान अमिताभ बच्चन भी अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देख रहे थे। इसी के बाद करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की। ये संजय की दूसरी शादी थी। लेकिन करिश्मा इस शादी में कभी खुश नहीं रह पाईं। करिश्मा ने शादी के दस साल बाद 2013 में संजय से तलाक ले लिया। अब उनके दो बच्चे समायरा और कियान भी हैं। वहीं संजय ने अब प्रिया चटवाल से तीसरी शादी भी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन - फोटो : Social Media
उधर, साल 2008 में पीपुल्स मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जया बच्चन ने अपनी परिवार से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया था। इस इंटरव्यू में जया बच्चन ने अपनी फैमिली वैल्यू पर बात की थी। जया ने कहा था कि बच्चों की परवरिश में ये बात ध्यान दी गई कि उन्हें अच्छे संस्कार मिले। जया बच्चन से पूछा गया कि- क्या इन्हीं संस्कार के कारण ही अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की शादी टूट गई थी। जया बच्चन ने लंबी चुप्पी के बाद कहा था- 'करिश्मा कपूर में कपूर खानदान का जीन्स और खून है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें