फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ऑस्कर में इंडिया ने गाड़े झंडे, हर किसी को हुआ गर्व

Tue, 15 Aug 2017 08:51 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 12
ए आर रहमान
हर साल जब भी ऑस्कर अवॉर्ड आते हैं तो हर भारतवासी उम्मीद की नजरों से देखता है। भले ही पिछले कई सालों में भारत को कोई ऑस्कर ना मिल पाया हो, लेकिन पिछले 70 सालों पर नजर डालें तो ऑस्कर के झेत्र में भारत का सिर कई बार गर्व से ऊंचा हुआ।

आइए डालते हैं एक नजर उन यादगार लम्हों पर जब ऑस्कर में छाया भारत - 

पढ़ें - Independence day: 'बाहुबली' ही नहीं इन फिल्मों ने भी देश-विदेश में रचा ‌इतिहास
 
विज्ञापन

2 of 12
मदर इंडिया
भले ही किसी भारतीय फिल्म को ऑस्कर ना मिला हो लेकिन नॉमिनेशन जरुर मिले।

1957 में आई महबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' को 1958 में ऑस्कर अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला। हालांकि ये एक हॉलीवुड फिल्म से एक पॉइंट पीछे रह गई और ऑस्कर से चूक गई।

पढ़ें - गुमनामी में ही रह जातीं माधुरी अगर इस हीरोइन ने ना उठाया होता ये कदम
 
विज्ञापन

3 of 12
एन एनकाउंटर विद फेसिज
1979 में फिल्म 'एन एनकाउंटर विद फेसिज' को ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला, लेकिन ये भी अवॉर्ड से चूक गई।

पढ़ें - शादीशुदा होते हुए भी इस राजकुमारी से प्यार कर बैठे थे फिरोज खान, 10 साल बाद चुकानी पड़ी थी ये कीमत
 

4 of 12
सलाम बॉम्बे
निर्देशक मीरा नायर की फिल्म 'सलाम बॉम्बे' भी ऑस्कर अवॉर्ड मिलने से चूक गई। इसे 1989 में हुए अकेडमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला था।
विज्ञापन

5 of 12
लगान
आमिर खान की फिल्म 'लगान' को कैसे भूला जा सकता है ? 2001 में आई इस फिल्म को जब ऑस्कर नॉमिनेशन मिला तो लोग झूम उठे। सभी को उम्मीदें थीं कि ये फिल्म जरूर ऑस्कर भारत लाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

6 of 12
लिटिल टैरेरिस्ट
'लिटिल टैररिस्ट'... अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2005 में आई थी। इसे लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला, लेकिन इसे भी निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

7 of 12
विसानरइ
पिछले साल यानि 2016 में तमिल फिल्म 'विसानरइ' को भारत की तरफ से विदेशी फिल्मों की कैटेगरी में जगह मिली, लेकिन अफसोस की बात है कि आज तक किसी भी भारतीय फिल्म को ऑस्कर नहीं मिला है।

8 of 12
भानु अथिया
हालांकि कई भारतीयों को ऑस्कर जरूर मिले हैं।

1983 में भानू अथिया को फिल्म 'गांधी' के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का ऑस्कर दिया गया। भारत को ऑस्कर दिलाने वाली वो पहली महिला रही हैं।

9 of 12
सत्यजीत रे
वहीं 1992 में सत्यजीत रे को सिनेमा मे उनके अतुलनीय योगदान के लिए ऑस्कर दिया गया।

10 of 12
रेसुल पोकुट्टी
2009 में साउंट टेक्नीशियन रेसुल पोकुट्टी को फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

11 of 12
ए आर रहमान
उसी साल म्यूजिंक कंपोजर और सिंगर ए आर रहमान को फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन

12 of 12
ए आर रहमान
इसी फिल्म के लिए ए आर रहमान और गुलजार को 'जय हो' गाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें