बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को भी चर्चा में रहते हैं। ऋतिक अपनी हेल्थ का काफी ध्यान रखते हैं। जिम में वर्कआउट करने का वीडियो आए दिन वायरल होता रहता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ऋतिक रोशन (वॉर)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
इन दिनों ऋतिक का एक पुरान वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा यह वीडियो फिल्म 'धूम 2' के टाइटल सॉन्ग 'धूम अगेन' की शूटिंग के दौरान का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में एक्टर बताया कि हमें नौ बजे से गाने की शूटिंग शुरू की, जो अगले दिन 11 बजे तक चली। मुझे इस दौरान अपनी हेल्थ और फिटनेस का ध्यान रखना था क्योंकि गाने की यह डिमांड थी।
ऋतिक ने आगे कहा कि, लेकिन धूम अगेन की शूटिंग जैसे ही खत्म हुई वैसे ही मैंने जंक फूड और चॉकलेट ऑर्डर किया। उन्होंने आगे कहा कि मुझे पता है कि यह मेरी सेहत के लिए ठीक नहीं है,लेकिन कभी-कभी आप खुद को इनाम देना चाहते है और ऐसा करते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक जल्द ही सिद्धार्थ आनन्द की फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ पठान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इसके अलावा एक्टर 'वॉर 2' का भी हिस्सा हैं।