फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेत्री को दिल दे बैठे थे संजीव कुमार, इस वजह से अकेले ही गुजार दी पूरी जिंदगी

Wed, 06 Nov 2019 12:13 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
संजीव कुमार - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा का जब भी जिक्र होगा उसमें फिल्म 'शोले' जरूर शामिल होगी। फिल्म का एक-एक किरदार अभी भी लोगों के जेहन में है। इन्हीं किरदारों में से एक 'शोले' के 'ठाकुर' को भला कौन भूल सकता है। बिना बाजुओं के गब्बर को खत्म करते उस हीरो ने हिंदी सिनेमा के सारे स्टीरियोटाइप तोड़ दिए। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेता संजीव कुमार की। 6 नवंबर 1985 को 47 साल की उम्र में संजीव कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें... 
विज्ञापन

2 of 6
sanjeev kumar - फोटो : social media
बहुत कम लोगों को पता है कि संजीव कुमार का वास्तविक नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था। उनका जन्म 1938 को गुजरात के सूरत में हुआ था। बाद में उनका परिवार मुंबई आ गया। जहां संजीव कुमार ने फिल्म स्कूल में दाखिला लिया। 
विज्ञापन

3 of 6
hema malini, dharmendra and sanjeev kumar - फोटो : amarujala.com
संजीव कुमार अपने करियर में हमेशा प्रयोग करते रहते थे। जब बाकी अभिनेता हीरोइनों के साथ रोमांटिक फिल्में किया करते थे तब भी वो दूसरे किरदार करने से पीछे नहीं रहे। थियेटर करने के दौरान संजीव कुमार ने 22 साल की उम्र में 60 साल के आदमी का किरदार निभाया था। 

4 of 6
संजीव कुमार - फोटो : social media
साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म 'खिलौना' में संजीव के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म सुपरहिट रही और संजीव कुमार रातों रात स्टार बन गए। इसी साल फिल्म 'दस्तक' भी रिलीज हुई, जिसमें उन्हें उनके किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
संजीव कुमार - फोटो : file photo
परदे पर ज्यादातर गंभीर रोल करने वाले संजीव कुमार असल जिंदगी में भी बेहद संजीदा थे। उन्होंने मोहब्बत भी उतनी ही संजीदगी से की लेकिन शायद वो उनके किस्मत में नहीं था। संजीव कुमार को ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से बेपनाह मोहब्बत थी। हेमा भी उन्हें पसंद करती थीं लेकिन इसी बीच धर्मेंद्र हेमा की जिंदगी में आए जिसके बाद हेमा ने धर्मेंद्र से शादी का फैसला किया और संजीव कुमार के शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजीव कुमार - फोटो : social media
हेमा मालिनी के ठुकराने के बाद संजीव कुमार ने शादी नहीं की और सारी जिंदगी अकेले ही गुजार दी। हेमा के अलावा उनका अफेयर अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित से भी था लेकिन संजीव ने शादी से इनकार कर दिया। नतीजा ये रहा कि सुलक्षणा पंडित ने भी जिंदगी भर शादी नहीं की। संजीव कुमार को बचपन से ही दिल की बीमारी (कंजेनाइटल हार्ट कंडीशन) थी। 47 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें