शेफाली शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शेफाली शाह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'रंगीला' से की थी। इसके बाद 1998 में आई फिल्म 'सत्या' में उन्होंने अभिनय किया, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया साथ ही उन्होंने क्रिटिक्स की तरफ से फिल्म फेयर के बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। वह अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिनमें से 'गांधी माय फादर', 'दिल धड़कने दो', 'ब्रदर्स', 'द जंगल बुक' और 'कमांडो 2' शामिल हैं।