प्रियंका चोपड़ा अपनी मेहनत और शानदार एक्टिंग के दम पर आज ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री के ए-लिस्टर सितारों की लिस्ट में शामिल हैं। देसी गर्ल ने जिन भी फिल्मों में काम किया है, उसके किरदार में खुद को पूरी तरह ढालकर लोगों को अपना दीवाना बनाया है। प्रियंका की फिल्म 'एतराज तो सबको याद ही होगी, इस मूवी में उन्होंने नेगेटिव भूमिका निभाई थी। हालांकि, अब पीसी ने अपने उस किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है, साथ ही यह भी बताया है कि कैसे 'सोनिया' के कैरेक्टर उनकी निजी जिंदगी को प्रभावित करने लगा था।