फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 44 साल छोटी जिया खान संग बोल्ड सीन देकर विवादों में फंस गए थे अमिताभ बच्चन, पत्नी जया ने दी थी ये प्रतिक्रिया

Sun, 07 Mar 2021 08:04 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जिया खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : Instagram Fan Page
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने पर्दे पर एक से बढ़कर एक दमदार किरदार निभाए हैं। एंग्री यंग मैन से लेकर कॉमेडी तक हर किरदार में अमिताभ बच्चन ने अपने अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया। हालांकि अपने फिल्मीं करियर में बिग बी ने कुछ ऐसी फिल्में भी की जो उनके करियर की सबसे विवादित फिल्में मानी गई। इसमें शामिल है रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'निशब्द' जिसमें अमिताभ बच्चन अभिनेत्री जिया खान के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में उनके इंटीमेट सीन्स ने काफी हंगामा मचाया था।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
2 मार्च 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म के 14 साल पूरे हो गए। इस फिल्म की कहानी विवादस्पद उपन्यास लोलिता और 1999 में आई हॉलीवुड फिल्म अमेरिकन ब्यूटी से प्रेरित बताई जाती है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने खुद से 44 साल छोटी अभिनेत्री जिया खान के साथ काफी बोल्ड सीन दिए थे जिससे उन्हें काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा था। खबरों की मानें तो जया बच्चन भी अमिताभ से काफी नाराज हो गईं थी।
विज्ञापन

3 of 5
जिया खान निब्द फिल्म में - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में दिखाया गया था कि अमिताभ बच्चन एक शादीशुदा शख्स रहते हैं जिनकी एक बेटी भी रहती है। उनकी बेटी की दोस्त जिसका किरदार जिया खान ने निभाया था अमिताभ उसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। ऐसे में जिया खान और अमिताभ के बीच कई लव मेकिंग सीन शूट हुए थे। इस फिल्म को केवल 20 दिन में ही शूट कर लिया गया था।

4 of 5
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
फिल्म में जिया और अमिताभ बच्चन का लिपलॉक सीन भी था जिसने सबसे ज्यादा हंगामा मचाया था। खबरों की मानें तो अमिताभ के इस सीन से जया बच्चन काफी नाराज हो गई थीं। इसके बाद से ही अमिताभ ने ऐसे सीन करने से तौबा कर ली थी। खुद अमिताभ को इस फिल्म के विवाद से बाहर निकलने में काफी समय लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन, राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
ये फिल्म जिया खान और अमिताभ बच्चन के उम्र के फासले और इंटीमेट सीन के चलते ही चर्चा में आई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली था। यहां तक की रामगोपाल वर्मा का भी मानना था कि उन्होंने 'निशब्द' और 'आग' जैसी फिल्मों में अमिताभ बच्चन को लेकर गलती कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें