फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द डर्टी पिक्चर’ फिल्म देखने के बाद विद्या बालन के माता-पिता ने दी थी ऐसी प्रतिक्रिया, अभिनेत्री ने किया खुलासा

Sun, 07 Mar 2021 07:36 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन अपने माता-पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। यूं तो विद्या ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन साल 2011 में आई फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ ने उनकी किस्मत बदल दी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। हाल ही में विद्या ने खुलासा किया है कि 'द डर्टी पिक्चर' रिलीज होने के बाद काफी डरी हुईं थीं। वो यह सोचकर परेशान थीं कि फिल्म देखने के बाद उनके माता-पिता की क्या प्रतिक्रिया होगी।
विज्ञापन

2 of 5
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान विद्या ने बताया कि उनके घरवालों ने उन्हें हमेशा हमें सपोर्ट किया है। विद्या ने आगे बताया कि 'द डर्टी पिक्चर' की स्क्रीनिंग के दौरान मुझे यह चिंता थी कि मम्मी पापा क्या बोलेंगे लेकिन उनकी प्रतिक्रिया देखकर मैं हैरान रह गई थी। जब वो दोनों फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद बाहर आए तो पापा ताली बजा रहे थे और उसके बाद कहा कि, मैंने पूरी फिल्म में अपनी बेटी को कहीं नहीं देखा।"
विज्ञापन

3 of 5
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी तरफ मेरी मम्मी फिल्म खत्म हो जाने के बाद रो पड़ी थीं। दरअसल, वो अपनी बेटी को मरते देख भावुक हो गईं थीं। लेकिन मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण कॉम्प्लीमेंट था कि उन्होंने एक भी पल में मुझे चीप या घिनौना नहीं पाया। क्योंकि सेक्सी होने और स्लीजी होने के बीच बहुत ही महीन सा अंतर है। लेकिन मुझे लगता है कि इसके लिए मैं उन लोगों की आभारी हूं जिनके साथ मैंने काम किया है।"

4 of 5
द डर्टी पिक्चर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विद्या ने आगे बताया कि ‘डर्टी पिक्चर' में सिल्क स्मिता के किरदार में ढल पाना मेरे लिए थोड़ा मुश्किल था। हम दोनों का व्यक्तित्व एक-दूसरे से बिल्कुल अलग था। फिल्म में विद्या के साथ नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर की भी इसमें अहम भूमिका थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ राय कपूर और विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
बात विद्या की निजी जिंदगी की करें तो विद्या बालन ने सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों दोस्त बने और बाद में यही दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने 14 दिसंबर, 2012 को शादी की थी। गौरतलब है कि विद्या की शादी को 9 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन उनकी प्रेग्नेंसी की कोई खबर सामने नहीं आई है।फैंस इस बात को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं कि कब विद्या उन्हें प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें