फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अमीषा ने संजय दत्त पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, हिल गई थी फिल्म इंडस्ट्री

Fri, 09 Jun 2017 01:16 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 10
अमीषा पटेल
संजय दत्त की जिंदगी भले ही विवादों से भरी रही हो लेकिन उन्होंने कभी भी अपने किसी भी को-स्टार के साथ बदतमीजी नहीं की। बल्कि वो तो हमेशा ही लोगों के साथ खड़े नजर आए, लेकिन अमीषा पटेल ने एक बार संजय दत्त पर ऐसा इल्जाम लगा दिया जिससे चारों तरफ हड़कंप मच गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
अमीषा पटेल
अमीषा पटेल ने एक बार संजय दत्त पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया था और इसका उन्हें आज तक अफसोस है।

क्या हुआ था ?
विज्ञापन

3 of 10
अमीषा पटेल
ये बात है साल 2002 की जिस वक्त पूरी फिल्म इंडस्ट्री डेविड धवन के बेटे रोहित धवन की संगीत सेरेमनी में शामिल होने गोवा गई हुई थी। उस पार्टी में अमीषा पटेल और संजय दत्त के अलावा बॉलीवुड के तमाम दिग्गज मौजूद थे। अमीषा ने पार्टी में कुछ ज्यादा ही रिवीलिंग ड्रेस पहन रखी थी।

4 of 10
अमीषा पटेल
जैसे ही वो पार्टी में सभी के बीच आईं, संजय दत्त की नजर उन पर पड़ी और उन्हें अमीषा का बोल्ड अंदाज पसंद नहीं आया। संजय दत्त ने पहले तो अमीषा से कहा कि वो अपनी नेकलाइन को ढक लें, लेकिन अमीषा नहीं मानी.....और फिर संजय ने कुछ ऐसा किया जिससे अमीषा आगबबूला हो गईं।
विज्ञापन

5 of 10
अमीषा पटेल
एक वेबसाइट के मुताबिक, संजय दत्त ने अमीषा का दुपट्टा खींचा और उसे उनके कंधों के चारों तरफ लपेट दिया जिससे कि उनकी रिवीलिंग ड्रेस छिप जाए। ऐसा करते वक्त संजय का हाथ अमीषा को टच कर गया और ये अमीषा को नगवार गुजरा।

विज्ञापन

6 of 10
अमीषा पटेल
अमीषा गुस्से से लाल हो गईं और उन्होंने संजय पर इल्जाम लगा दिया कि उन्होंने गलत तरीके से छूआ। अमीषा के ऐसे इल्जाम से संजय दत्त और उनकी फैमिली को गहरा धक्का लगा।
विज्ञापन

7 of 10
अमीषा पटेल
संजय ने बाद में एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैंने अमीषा को हमेशा अपनी बहन की तरह माना। अगर उनकी जगह मेरी बहन प्रिया या पत्नी मान्यता होतीं तो भी मैं यही करता। मैं कभी किसी औरत की बेइज्जती नहीं कर सकता। मैंने हमेशा ही बड़े भाई की तरह अमीषा की मदद करने की कोशिश की है और अगर उन्होंने ऐसा इल्जाम लगाया है तो अब मैं कभी भी उनकी इज्जत नहीं करूंगा। उन्होंने हमेशा के लिए अपना एक शुभचिंतक खो दिया है।'

8 of 10
अमीषा पटेल
इस वाकये ने संजय दत्त को इतना तोड़ दिया था कि वो डेविड धवन के बेटे रोहित धवन की शादी में शामिल होने तक के लिए नहीं रुके और अगले दिन ही मुंबई लौट आए।

9 of 10
अमीषा पटेल
बाद में शायद अमीषा पटेल को अपने किए का पछतावा हुआ और वो अपने लगाए इल्जाम से मुकर गईं। सफाई पेश करते हुए अमीषा पटेल ने कहा था, 'संजू मेरे लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं और मेरी बहुत चिंता करते हैं। वो मेरे अच्छे दोस्त हैं और मेरे साथ कभी बदतमीजी नहीं कर सकते। अगर किसी ने मुझे छूने की कोशिश की तो संजू तो खुद ही उस शख्स को मार डालेंगे। ये सब अफवाह हैं और कुछ ऐसे लोग फैला रहे हैं जो मुझसे जलते हैं।'
विज्ञापन

10 of 10
अमीषा पटेल
वैसे अमीषा आग भी वहीं होती है जहां धुआं उठता है। कुछ ना कुछ तो सच्चाई रही ही होगी इस वाकये में। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें