फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीर खानदान की बेटी होने के बावजूद वेट्रेस की नौकरी करती थीं सोनम कपूर, अब बनीं टॉप की हीरोइन

Fri, 09 Jun 2017 11:22 AM IST
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 7
सोनम कपूर बर्थडे
अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर आज 31 साल की हो गई हैं। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक सोनम को 'नीरजा' फिल्म में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। सोनम कपूर अक्सर अपने फैशन और बयानों की वजर से चर्चा में रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
सोनम कपूर बर्थडे
सोनम भले ही अनिल कपूर जैसे बड़े एक्टर की बेटी हैं लेकिन उन्होंने एक वेट्रेस के तौर पर भी काम किया है। सोनम जब केवल 15 की थी तभी उन्होंने अपनी पॉकेट मनी के लिए वेटर की नौकरी की थी। बचपन में सोनम को अपने वजन के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। काफी कम लोग ये जानते हैं कि सोनम को डायबिटीज भी है। इसके लिए वो अवेयरनेस प्रोग्राम भी चलाती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सोनम कपूर बर्थडे
सोनम कपूर न ही एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि एक ट्रेन्ड कथक और क्लासिकल डांसर भी हैं। लैटिन डांस में भी सोनम का जवाब नहीं है। अपनी फिल्म 'आयशा' में वो इसकी झलक दिखा चुकी हैं। सोनम को बास्केटबॉल और रग्बी जैसे स्पोर्ट्स का काफी शौक है।

4 of 7
सोनम कपूर बर्थडे
सोनम कपूर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से रणबीर कपूर के ऑपोजिट डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन सोनम को एक लॉन्च मिल गया था। इसके बाद उन्होंने 'दिल्ली 6', 'आयशा' और 'मौसम' जैसी फिल्मों मे काम किया लेकिन एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें असली सफलता मिली साल 2013 में आई फिल्म 'रांझणा' से। इसके बाद 'खूबसूरत' और 'नीरजा' में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। 'नीरजा' के लिए सोनम को न ही सिर्फ नेशनल अवॉर्ड मिला, बल्कि फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से भी वो नवाजी गईं।
विज्ञापन

5 of 7
सोनम कपूर बर्थडे
सोनम कपूर का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। उनक बेबाक अंदाज उन्हें अक्सर मुसीबत में डाल देता है। हाल ही की बात की जाए तो राष्ट्रगान की गलत लाइन लिखने के कारण सोनम को ट्विटर खूब ट्रोल किया गया था। दो फिल्मों में उनके को-स्टार रहे अभय देओल से भी सोनम एक फेयरनेस क्रीम के ऊपर लड़ पड़ी थीं। इससे पहले भी वो ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और शोभा डे पर टिप्पणी करने के कारण चर्चा में रह चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सोनम कपूर बर्थडे
सोनम कपूर अभी दिल्ली के बिजनेस मैन आनंद अहूजा को डेट कर रही हैं लेकिन इससे पहले उनका नाम कई लोगों से जुड़ चुका है। सोनम आनंद से पहले डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा को डेट कर चुकी हैं। पुनीत ने सोनम और इमरान खान को लेकर 'आई हेट लव स्टोरीज' फिल्म बनाई थी जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोनम कपूर बर्थडे
एक स्पैनिश बिजनेस मैन से भी उनकी डेटिंग की खबरें आईं थीं। फिलहाल तो सोनम आनंद के साथ काफी खुश हैं और खबरों की माने तो दोनों जल्द ही सगाई भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें