फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय खन्ना ने ऐश्वर्या राय को कहा सबसे 'सेक्सी' एक्ट्रेस, बोले- नजर हटाना मुश्किल हो जाता है...

Wed, 19 May 2021 03:41 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
यूं तो बॉलीवुड में तमाम हसीनाएं हैं, जिनकी खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। लेकिन जब बात सबसे खूबसूरत अभिनेत्री की आती है तो सबसे पहला नाम एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का ही लिया जाता है। ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की पूरी दुनिया दीवानी है और उनके लाखों फैंस हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी ऐश्वर्या राय के फैन हैं। जी हां, सभी को लगता है कि स्टार्स के फैंस सिर्फ आम लोग ही हो सकते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। स्टार्स भी एक दूसरे को अपना आइडल मानते हैं और उनके फैन भी होते हैं। एक इंटरव्यू में एक्टर अक्षय खन्ना ने ऐश्वर्या को लेकर कुछ ऐसा कहा था कि ये साफ हो गया था कि एक्टर ऐश के कितने बड़े फैन हैं और उनकी खूबसूरती के कायल भी हैं। ऐश्वर्या और अक्षय ने साथ में दो फिल्मों में काम भी किया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अक्षय खन्ना ने ऐश को लेकर क्या कहा था।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या और अक्षय खन्ना ने फिल्म 'ताल' और 'आ अब लौट चलें' में साथ काम किया था। दोनों ही फिल्मों में दर्शकों ने ऐश और अक्षय की जोड़ी को काफी पसंद किया था। साल 2017 में अक्षय खन्ना अपनी फिल्म 'इत्तेफाक' के प्रमोशन के दौरान करण जौहर के टॉक शो में पहुंचे थे। शो में करण ने अक्षय से सवाल किया कि इंडस्ट्री में सबसे सेक्सी एक्ट्रेस कौन हैं। इसके जवाब में अक्षय ने ऐश का नाम लिया था।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय
अक्षय खन्ना ने ऐश्वर्या का नाम लेते हुए कहा था कि, 'मैं जब भी ऐश्वर्या से मिलता हूं तो उन पर से नजर नहीं हटा पाता हूं। यह आदमियों के लिए बहुत शर्मिंदा करने वाला होता है मगर ऐश्वर्या को इसकी आदत पड़ चुकी होगी। आप पागलों की तरह ऐश्वर्या को घूरने लगते हैं।'

4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
इस शो में सिर्फ अक्षय खन्ना ही नहीं उनके साथ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंची थीं। उन्होंने भी ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा था कि, 'केवल आदमी ही नहीं बल्कि मैं भी ऐश्वर्या से नजरें नहीं हटा पाती हूं। वह गजब की खूबसूरत हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में अनिल कपूर और राजकुमार राव थे। इसके अलावा वो मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ विक्रम, तृशा कृष्णन, जयराम रवि और कार्ती मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें