फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने क्या हुआ जब ब्रेकअप के सालों बाद एक दूसरे के आमने-सामने आ गए ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय?

Sun, 28 Mar 2021 02:43 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन पूर्व विश्व सुंदरी होने के साथ-साथ बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा भी हैं। उनकी खूबसूरती देख हर कोई उन्हें अपना बनाने की इच्छा रखता है। क्या आम क्या खास हर कोई ऐश्वर्या की खूबसूरती पर अपना दिल हार जाता है। हालांकि ऐश्वर्या ने लाखों दिलों को तोड़ते हुए अभिषेक बच्चन का हाथ थामा, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनका नाम सलमान खान और विवेक ओबेरॉय से भी जुड़ा था। विवेक से ब्रेकअप के बाद ही ऐश अभिषेक के करीब आईं थीं और फिर उन्होंने शादी कर ली थीं। हालांकि एक बार ऐसा भी हुआ था जब ब्रेकअप के बाद विवेक और ऐश एक दूसरे के आमने सामने आ गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या राय - फोटो : Bollywood
ये पूरा मामला एक अवॉर्ड फंक्शन का है जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारे मौजूद थे। इस फंक्शन में ऐश्वर्या अमिताभ बच्चन के साथ बैठी थीं। सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था और ऐश्वर्या फंक्शन का आनंद ले रहीं थीं। हालांकि जैसे ही विवेक को स्टेज पर बुलाया गया तो ऐश्वर्या के चेहरे की हंसी गायब हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram
ऐश्वर्या सबकुछ भूलकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ीं थीं और ऐसे में विवेक को अपने सामने देखना उनके लिए मुश्किल भरा था। हालांकि वो अपने ससुर अमिताभ बच्चन के साथ सबसे आगे वाली पंक्ति में ही बैठीं थीं तो ऐसे में विवेक को नजरअंदाज करना उनके लिए मुश्किल हो गया था। वहीं सारे कैमरों की नजर भी ऐश्वर्या पर टिक गई थी।

4 of 5
ऐश्वर्या राय
खबरों की माने तो विवेक जितनी देर स्टेज पर मौजूद रहे उतनी देर ऐश्वर्या इधर उधर देखती रहीं। कभी वो अमिताभ से बात करतीं और कभी मनीष मल्होत्रा से। ये ऐश्वर्या के लिए काफी परेशानी भरी बात हो गई थी। वहीं जब विवेक स्टेज से नीचे उतर आए तब जाकर कहीं ऐश्वर्या ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram: bachchan
बता दें कि सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या विवेक के करीब चली गईं थीं। दोनों के मीडिया में अफेयर की खबरें खूब चर्चा में रहती थीं। हालांकि जब विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान को लेकर कई खुलासे किए तो ऐश्वर्या ने उनसे दूरी बना ली। इसके बाद उन्होंने अभिषेक बच्चन से शादी की। आज दोनों प्यारी सी बेटी आराध्या के माता पिता हैं और अपनी शादी में खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें