फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने खुद को बताया अनचाही संतान, ट्विटर पर इस तरह भावुक हो गईं अभिनेत्री

Sun, 28 Mar 2021 02:25 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना रणौत हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी किसी मुद्दे पर अपनी बेबाक राय को लेकर तो कभी फिल्मों में अपने अभिनय को लेकर दिए बयान कंगना को चर्चा में ले आते हैं। अभी हाल ही में अभिनेत्री को ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ के लिए राष्ट्रीय पुरष्कार मिला है। इसके बाद से उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्विटर पर कंगना की तारीफों के पुल बांधे हैं। अपनी तारीफ सुनकर कंगना भावुक हो गई हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि उनका ये सफर कितना कठिन रहा। अब तक उनको कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

2 of 6
कंगना रणौत - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि कुछ दिन पहले अभिनेत्री कंगना रणौत ने बताया था कि किस तरह उन्होंने 50 डिग्री के तापमान में भी अपनी फिल्म 'तेजस' के एक्शन सीन की शूटिंग की थी और मुश्किल हालातों का उन्होंने कैसे सामना किया था। इस ट्वीट पर काफी लोगों ने प्रतिक्रिया दी। इस ट्वीट को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने रिट्वीट किया।
 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म पंगा में कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने लिखा 'मुझे लगता है कि कगंना को उनकी ऊर्जा, लगातार काम करने और कोविड काल जैसे मुश्किल समय में भी शानदार फिल्में करने के लिए अवॉर्ड जरूर मिलना चाहिए। जरा सोचिए 'जयललिता' से एक्शन में एयर फोर्स एक जिंदगी जिसके लिए मरा जा सकता है। कई यंग एक्टर्स को उनसे सीखना चाहिए।'
 


 

 

4 of 6
kangana ranaut - फोटो : social media
इसे देख कंगना ने फिर से ट्वीट किया और लिखा कि 'मैं एक अनचाही लड़की संतान थी। आज मैं सर्वश्रेष्ठ और जुनूनी फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और टेक्नीशियन्स के साथ काम करती हूं। मैं अपने काम से प्यार करती हूं। जब दुनिया में सर्वोत्तम लोग मेरी तरफ देखते हैं और कहते हैं कि सिर्फ तुम ही ये कर सकती हो। मुझे पता है कि मैं अनचाही थी, लेकिन मेरी जरूरत थी, बहुत जरूरत थी।'
विज्ञापन

5 of 6
kangana - फोटो : kangana
कंगना रणौत के पास इस समय कुछ और बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वे तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक में काम करती नजर आएंगी। इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म को लेकर हर जगह चर्चा है। इसके अलावा कंगना ने हाल ही में एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग पूरी की है। कंगना ‘तेजस’ में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kangana - फोटो : kangana
वहीं, थलाईवी के एएल विजय कामयाब एड फिल्ममेकर हैं, जो अब तक 100 से ज्यादा एड फिल्में बना चुके हैं। 2001 में प्रियदर्शन के असिस्टेंट के तौर पर उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और 2007 में पहली फिल्म 'किरीडम' डायरेक्ट की। इसके बाद उन्होंने 'खोसला का घोंसला' की तमिल रीमेक 'पोइ सोल्ला पोरोम' को निर्देशित किया। इसकी शूटिंग उन्होंने महज 13 दिन में पूरी कर ली थी। विजय ने 2016 में आई प्रभुदेवा, तमन्ना भाटिया और सोनू सूद स्टारर 'तूतक तूतक तूतिया' निर्देशित की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें