अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय आज एक हैप्पी मैरिड कपल हैं । एक समय था जब अभिषेक, करिश्मा के साथ सगाई टूटने की वजह से चर्चा में आ गए थे । वहीं ऐश्वर्या, सलमान खान से अफेयर के कारण सुर्खियों में रहती थीं । दोनों की लव लाइफ कॉन्ट्रोवर्शियल रह चुकी है ।
विज्ञापन
2 of 6
abhishek bachchan
आपको उस समय का एक किस्सा बताते हैं जब सलमान और विवेक ओबेरॉय के बीच विवाद बढ़ गया था । विवेक ने सलमान के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्हें बुरा-भला कहा था । विवेक ओबेरॉय का कहना था कि सलमान खान ने उन्हें एक रात में 41 बार कॉल किया और कहा कि ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी और सोमी अली से दूर रहो ।
विज्ञापन
3 of 6
Abhishek Bachchan
इस विवाद के बाद अभिषेक बच्चन ने विवेक का नहीं बल्कि सलमान खान का पक्ष लिया था। अभिषेक ने कहा था, 'फिल्म इंडस्ट्री में अगर किसी को किसी से समस्या है तो आपस में बात करके उसे सुलझा लें । इसके लिए पब्लिकली हंगामा करने की जरूरत नहीं होती ।' अभिषेक ने साफ तौर पर सलमान का सपोर्ट करते हुए कहा था कि विवेक को ऐसा नहीं करना चाहिए थे ।
4 of 6
kareena kapoor khan
अभिषेक के अलावा करीना कपूर ने भी सलमान खान का पक्ष लिया था । करीना ने कहा था, 'अगर विवेक को सलमान से कुछ दिक्कत थी तो आपस में सुलझाना चाहिए था । प्रेस के पास जाने की क्या जरूरत थी । मैंने एक फिल्म को लेकर सलमान खान के साथ काफी बात की । इसके बाद मैंने वो फिल्म छोड़ दी । इसके बावजूद उन्होंने मुझसे कुछ नहीं कहा ।'
विज्ञापन
5 of 6
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
'वो मेरे साथ बहुत अच्छे से पेश आए । मेरी बहन करिश्मा भी सलमान के बहुत करीब है । इस घटना के बाद उसने तुरंत सलमान को कॉल भी किया था ।' करीना के साथ सुनील शेट्टी ने भी सलमान का साथ दिया । उन्होंने कहा था, 'मुझे नहीं पता कि विवेक अपनी जिंदगी को कैसे देखते हैं । एक एक्टर होने के नाते उन्हें प्रेस के पास नहीं जाना चाहिए था ।'
'अगर उन्हें लगता है कि सलमान ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया तो उनसे डायरेक्ट बात करते । सभी को यही लगता है कि विवेके ने ऐसा पब्लिसिटी के लिए किया । मैं सलमान को जानता हूं । वो एक बहुत अच्छे इंसान हैं । मैंने सलमान को दो-तीन बार कॉल किया और उन्होंने हर बार मुझसे यही कहा कि मैंने उसके साथ कुछ बुरा नहीं किया ।'