फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट के बाद महीनेभर कोमा में रही ये हीरोइन, ठीक होने के लिए इस फिल्म में दिए बोल्ड सीन

Wed, 26 Apr 2017 03:39 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
अनु अग्रवाल
भट्ट कैंप की फिल्म 'आशिकी' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अनु अग्रवाल के बारे में किसने सोचा था कि एक दिन उनके साथ ऐसा भयानक हादसा हो जाएगा जो उनकी जिंदगी ही बदलकर रख देगा ? पहली ही फिल्म से अनु अग्रवाल रातोंरात स्टार तो बन गईं थीं लेकिन वो अपने स्टार स्टेटस को काबिज नहीं रख पाईं।

ये भी पढें - 24 साल की उम्र में ही करोड़ों की मालकिन हैं आलिया, इतनी है दौलत
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अनु अग्रवाल
पहली फिल्म की सफलता के बाद अनु ने तकरीबन नौ सालों तक फिल्म पाने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लेकिन एक हादसे उनकी जिंदगी को ऐसा बदला कि वो फिल्म इंडस्ट्री से गुमनाम हो गईं और लोगों ने भी उनकी खोज-खबर लेना बंद कर दिया।

ये भी पढें - सागरिका से पहले इस हीरोइन के साथ प्यार की कसमें खा चुके हैं जहीर खान, होते होते रह गई थी शादी
 
विज्ञापन

3 of 6
अनु अग्रवाल
1999 में अनु अग्रवाल का बहुत बुरा एक्सीडेंट हुआ। ये उनकी जिंदगी का सबसे बुरा पड़ाव था क्योंकि इस एक्सीडेंट में अनु अग्रवाल की ना सिर्फ याददाश्त चली गई बल्कि 29 दिनों तक कोमा में रहीं। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी तबियत में सुधार हुआ और उन्होंने फिल्मों में वापसी करने की सोची।

ये भी पढें - 'चक दे गर्ल' की छोटी-सी लव स्टोरी, जानें क्या ?
 

4 of 6
अनु अग्रवाल
महीनेभर तक कोमा में रहने की वजह से अनु अग्रवाल की हालत ऐसी हो गई कि खुद को ठीक करने के लिए अनु ने एक फिल्म में बोल्ड सीन भी किए। ये एक इंडो-जर्मन फिल्म थी जिसमें अनु ने अपने अवतार से चौंका दिया था।

ये भी पढें - 16 साल बाद आमिर पहुंचे अवॉर्ड लेने, जानें उनकी लाइफ के 16 ट्विस्ट
 
विज्ञापन

5 of 6
anu aggarwal
लेकिन अपने कमबैक में अनु अग्रवाल कोई खास करिश्मा नहीं दिखा पाईं। पहली फिल्म के वक्त उनका जो स्टारडम था वैसा फिर से नहीं मिल पाया और फिर अनु अग्रवाल ने कुछ वक्त बाद ही फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह से अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनु अग्रवाल
सालों तक किसी को कुछ पता नहीं चला कि वो कहां रह रही हैं। लेकिन एक दिन पता चला कि अनु अग्रवाल स्टारडम और फिल्मी दुनिया से काफी दूर बिहार के मुंगेर इलाके में अपनी जिंदगी बिता रही हैं। उन्होंने शादी भी नहीं की।

आज अनु अग्रवाल बिहार में लोगों को योगा सिखाती हैं। इसके अलावा वो भारोत्तक (पावर लिफ्टर) भी रही हैं और कई भारोत्तलन प्रतियोगिताओं में भाग भी लिया है।

ये भी पढें - सालों बाद ऐसी हालत में दिखी भट्ट कैंप की ये हीरोइन, पहचानना हुआ मुश्किल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें