फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चक दे गर्ल' की छोटी-सी लव स्टोरी, जानें क्या ?

Wed, 26 Apr 2017 03:38 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
जहीर खान, सागरिका घटगे
हाल ही क्रिकेटर जहीर खान ने एक्ट्रेस सागरिका घटगे से सगाई कर ली। दोनों के अफेयर की खबरों ने तब जोर पकड़ा जब कुछ समय पहले दोनों युवराज सिंह और हेजल कीच के वेडिंग रिसेप्शन में हाथों में हाथ डाले नजर आए।

ये भी पढ़ें - शाहरुख से थी अच्छी 'ट्यूनिंग', फिर जहीर के दिल में उतर गईं सागरिका घटगे
 
विज्ञापन

2 of 6
जहीर खान, सागरिका घटगे
जहीर और सागरिका को एक-दूसरे के साथ इस तरह एंजॉय करते देख लोगों को लगने लगा कि दोनों जल्द ही अपनी रिलेशनशिप को कन्फर्म कर देंगे और शायद शादी भी कर लें।

कैसे मिले जहीर खान और सागरिका घाटगे ?
विज्ञापन

3 of 6
जहीर खान, सागरिका घटगे
सागरिका और जहीर खान अंगद बेदी और बाकी कॉमन दोस्तों के जरिए मिले थे। दोनों तकरीबन डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि किसी को भी दोनों के अफेयर की भनक तक नहीं लगी। जानकारों की मानें तो पहली मुलाकात में ही जहीर खान और सागरिका एक-दूसरे के दीवाने हो गए और लगा जैसे कि दोनों को अपना हमसफर मिल गया है।

ये भी पढ़ें - जहीर की मंगेतर सागरिका घटगे की ये 10 बातें, जहीर के साथ आप भी जान लीजिए
 

4 of 6
जहीर खान, सागरिका घटगे
इसके बाद तो सागरिका और जहीर को कई पब्लिक इवेंट्स में साथ देखा गया। युवराज सिंह की गोवा वेडिंग से लेकर उनके जयपुर रिसेप्शन पर भी दोनों साथ नजर आए।
विज्ञापन

5 of 6
जहीर खान, सागरिका घटगे
सागरिका पहली बार फिल्म 'चक दे इंडिया' में नजर आईं, जिसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में काम किया लेकिन बात नहीं बनी। अपने पूरे करियर के दौरान वो सुर्खियों से हमेशा दूर ही रहीं, लेकिन उस वक्त अचानक ही वो लाइमलाइट में आ गईं जब वो जहीर के साथ युवराज सिंह के रिसेप्शन में पहुंचीं।

ये भी पढ़ें - फिल्में ही नहीं कमाई के लिए ये काम भी करते हैं बॉबी देओल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जहीर खान, सागरिका घटगे
जहीर के साथ सागरिका बेहद खुश हैं और अक्सर उनके साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं। हालांकि सागरिका या जहीर ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा। कई बार पूछने पर भी सागरिका यही कहती नजर आईं कि वो अब बहुत खुश हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई बात नहीं करना चाहतीं।

लेकिन अब अचानक ही जहीर और सागरिका ने सगाई करके सभी को चौंका दिया है।

ये भी पढ़ें - कैंसर से पीड़ित थी ये हीरोइन, बढ़े वजन के बाद हुआ ऐसा हाल, पहचान नहीं पाएंगे आप
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें