इस सप्ताहांत बड़े परदे से लेकर ओटीटी पर कहानियों और किस्सों की भरमार रही। निर्देशक पुरी जगन्नाथ सिनेमाघरों में अपनी तीसरी हिंदी फिल्म ‘लाइगर’ लेकर आए। ओटीटी पर फ्री की वेब सीरीज ‘प्लीज फाइंड अटैच्ड’ का तीसरा सीजन आया। माधव मिश्रा ‘क्रिमिनल जस्टिस-अधूरा सच’ में आधे अधूरे से लौटे। रानी भारती के दरबार में सियासत की नई गोटियां ‘महारानी’ के दूसरे सीजन में चली जा रही हैं और डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी निकल पड़ी है दिल्ली की गलियों में दहशत का दूसरा नाम बन चुके एक गिरोह का खात्मा करने वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ के दूसरे सीजन में। जब इतना कुछ देखने को हो तो क्या देखें और क्या ना देखें, इसी में आधा वक्त गुजर जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं इन सारी वेब सीरीज और फिल्म की कहानियां और इनके असर के बारे में सिलसिलेवार ढंग से...