फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए मंगलवार रहा शुभ, 5वें दिन कमाई में उछाल; जानें ‘सुपरगर्ल’ और ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन

Wed, 01 Jul 2026 08:01 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: वीकेंड के बाद फिल्मों की कमाई बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ जाती है लेकिन मंगलवार का दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए कमाई बढ़ाने वाला साबित हुआ। जानिए, ‘सुपरगर्ल’, ‘कॉकटेल 2’, ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘मां इंटी बंगारम’ और ‘पेद्दी’ ने मंगलवार को कितना कमाया?

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों सिनेमाघरों में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ही बोलबाला नजर आ रहा है। इस फिल्म के अलावा हॉलीवुड और साउथ की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की दौड़ में शामिल हैं। जानिए, अलग-अलग समय पर रिलीज हुई इन फिल्मों ने मंगलवार को कितनी कमाई की है। 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

वेलकम टू द जंगल 
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मंगलवार को यानी रिलीज के पांचवें दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि चौथे दिन 8.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। अहमद खान निर्देशित इस फिल्म का कलेक्शन मंगलवार को बढ़ा है। कुल कलेक्शन भी अब तक 81.50 करोड़ रुपये हुआ है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई चर्चित एक्टर्स भी नजर आए हैं। फिल्म कॉमेडी जॉनर की है और दर्शकों को पसंद आ रही है।  

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'सुपरगर्ल' - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरगर्ल  
‘वेलकम टू द जंगल’ के साथ ही भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरगर्ल’ भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन 33 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि चौथे दिन 45 लाख रुपये ही कमाए थे।क्रेग गिलेस्पी निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 5.13 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘सुपरगर्ल’ फिल्म में मिली अल्कॉक, मैथियास शोनार्ट्स, ईव रिडले, जेसन मोमोआ जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं। यह फिल्म एक लड़की के सुपरगर्ल बनने की कहानी कहती है, वह बुरे लोगों को दुनिया को बचाती है।  

4 of 5
'कॉकटेल 2' की स्टार कास्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कॉकटेल 2 
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने 12वें दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 11वें दिन यानी सोमवार को 1.75 करोड़ रुपये इस फिल्म ने कमाए थे। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 86.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में लीड रोल में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl
इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया? 
  • फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के 19वें दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 49.55 करोड़ रुपये है। इम्तियाज अली ने इस फिल्म को निर्देशित किया था। लीड रोल में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना नजर आए।
  • सामंथा अभिनीत साउथ फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने रिलीज के 12वें दिन 1.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • डायरेक्टर बी.वी. नंदिनी रेड्डी निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 51.50 करोड़ रुपये हो चुका है। 
  • साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ ने भी रिलीज के 27वें दिन 36 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बुची बाबू सना निर्देशित और रामचरण अभिनीत फिल्म ‘पेद्दी’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 240.85 करोड़ रुपये हो चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें