Faissal Khan: आमिर खान के भाई फैसल खान ने अपने परिवार से झगड़े और सुलह पर बात की है। उनका कहना है कि उन्हें लगता है कि उन्हें परिवार के खिलाफ सार्वजनिक तौर से बोलने के बजाए विचार करना चाहिए था।
आमिर खान के भाई फैसल खान ने आमिर खान पर इल्जाम लगाने के कई दिनों के बाद अपनी गलती मानी है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्टर पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने परिवार से अपनी वर्षों की दूरी पर विचार किया है। एक्टर ने कहा कि उन्हें अपने करीबी लोगों पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाने का पछतावा है और उन्होंने अपनी मां, भाई आमिर, बहन निखत और जीजा संतोष हेगड़े से माफी मांगी है।
विज्ञापन
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
परिवार से करना चाहिए था विचार
उज्ज्वल त्रिवेदी से बातचीत में उन्होंने कहा 'मैं सबसे पहले अपनी मां से माफी मांगना चाहता हूं। मैं निखत से माफी मांगना चाहता हूं। मैं संतोष से माफी मांगना चाहता हूं। मैं आमिर से भी माफी मांगता हूं। गुस्से और दर्द में, मैंने कई ऐसी बातें कहीं जो मुझे कभी नहीं कहनी चाहिए थीं।' उन्होंने माना कि परिवार के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बोलना उनकी सबसे बड़ी गलतियों में से एक थी।
विज्ञापन
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
परिवार के साथ तालमेल चाहते हैं आमिर
उन्होंने आगे कहा 'मुझे उन बातों के बारे में सार्वजनिक रूप से नहीं बोलना चाहिए था। मुझे अपने परिवार के साथ बैठकर उन पर चर्चा करनी चाहिए थी। मुझे अब कोई जवाब नहीं चाहिए। मैं यह साबित नहीं करना चाहता कि मैं सही हूं और कोई और गलत। सच से ज्यादा, मुझे शांति चाहिए। मैं अपने परिवार के साथ तालमेल चाहता हूं।'
4 of 5
आमिर खान के भाई फैसल खान
- फोटो : amar ujala
परिवार की हालत सुनकर भावुक हुए आमिर
फैसल ने कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि वे अपने ही परिवार से दूर हो गए थे और उन्होंने सुलह की दिशा में पहला कदम उठाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने सबसे पहले अपनी बहन निखत को फोन किया, जिन्होंने तुरंत जवाब दिया। बाद में उन्हें पता चला कि उनकी मां अक्सर उन्हें याद करती थीं। उनकी हालत के बारे में सुनकर वे बहुत भावुक हो गए।
परिवार से रिश्ता बनाना बेहतर रहा है
सुलह के बारे में बात करते हुए फैसल ने कहा कि अपनी बात साबित करने की कोशिश करने से कहीं ज्यादा जरूरी और सार्थक परिवार के रिश्तों को फिर से बनाना रहा है।