फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome 2024: 'फाइटर' से लेकर 'सिंघम अगेन' तक, अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देंगी ये बड़ी एक्शन फिल्में

Tue, 12 Dec 2023 04:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एक्शन फिल्में - फोटो : अमर उजाला
इस साल कई फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। कई दमदार एक्शन फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके साथ ही कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड तोड़े। शाहरुख खान की 'जवान', 'पठान', सनी देओल की 'गदर 2' और अब रणबीर कपूर-बॉबी देओल की 'एनिमल', इनने अलावा कई एक्शन फिल्में इस साल बॉलीवुड में कमाल कर गईं। 2023 अब खत्म होने वाला है। वहीं, इसके साथ नए साल यानी 2024 की दस्तक होगी। साल बदलेगा, लेकिन एक्शन फिल्मों का सिलसिला नहीं थमेगा। नए साल में भी कई एक्शन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं उन एक्शन फिल्मों के बारे में, जो 2024 में रिलीज होने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 6
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया
फाइटर
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं 'फाइटर' की। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' अगले साल धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'फाइटर' में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण के अलावा सहायक भूमिकाओं में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज और अन्य सहित एक शानदार स्टार कास्ट है। यह हवाई एक्शन फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

3 of 6
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
योद्धा
सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन फिल्म 'योद्धा' भी इस लिस्ट में शामिल है। सिद्धार्थ और राशि आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'योद्धा' में स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। फिल्म में दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में हैं। सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

4 of 6
स्काई फोर्स - फोटो : सोशल मीडिया
स्काई फोर्स
अक्षय कुमार भी 2024 में एक्शन फिल्म 'स्काई फोर्स' के जरिए धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन दिनेश विजैन ने किया है। फिल्म में अक्षय के अलावा निमरत कौर और सारा अली खान भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित 'स्काई फोर्स' दो अक्तूबर, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

5 of 6
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
सिंघम अगेन
इस लिस्ट में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' भी शामिल है। सिंघम अगेन में इस बार बाकी दो फिल्मों से भी ज्यादा एक्शन देखने को मिलेगा। रोहित शेट्टी 'सिंघम अगेन' के साथ एक महत्वाकांक्षी टीम लेकर आए हैं। फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बड़े मियां और छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े मियां छोटे मियां
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' भी अगले साल एक्शन के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'बड़े मियां छोटे मियां' 2024 ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, संगीत और थ्रिल के साथ एक बड़ी फिल्म है। वहीं, वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर के जरिए फिल्म निर्मित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें