फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Films: विदेशी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं ये फिल्में, लिस्ट में दो आमिर खान की मूवीज भी शामिल

Tue, 12 Dec 2023 03:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय फिल्में - फोटो : अमर उजाला
रणबीर कपूर की एनिमल इन दिनों धमाल मचा रही है। फिल्म की कहानी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब तक धुआंधार कमाई करने में सफल रही है। भारत के साथ विदेश में भी फिल्म को पसंद किया जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें विदेशी दर्शकों ने खूब सराहा है।
Disha Salian Death Case: सुशांत की मैनेजर की मौत का रहस्य खोलेगी एसआईटी! राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन

2 of 6
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
आरआरआर
आरआरआर एसएस राजमौली के निर्देशन में बनी शानदार फिल्मों में से एक है। इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म को भारत के हर कोने से बेशुमार प्यार मिला था। यही नहीं, विदेश में भी फिल्म का खूब डंका बजा था। दूसरे देशों के लोगों ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की थी। यह फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड भी अपने नाम करने में सफल रही थी। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,387.26 करोड़ था।
विज्ञापन

3 of 6
‘बाहुबली 2’ - फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली 2
इस लिस्ट में बाहुबली 2 का नाम भी शामिल है। फिल्म के लिए लोगों में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिला था। फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रही थी। प्रभास अभिनीत इस फिल्म को एक्शन, भारतीय संस्कृति और इसकी कहानी के लिए विदेशी दर्शकों का भी खूब प्यार मिला था। 

4 of 6
माई नेम इज खान - फोटो : सोशल मीडिया
माई नेम इज खान
माई नेम इज शाहरुख खान की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। काजोल के साथ किंग खान की जोड़ी लोगों को खूब जंची थी। भारत के साथ यह फिल्म दूसरे देशों के दर्शकों का दिल जीतने में भी कामयाब रही थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म की खूब सराहना हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
दंगल - फोटो : सोशल मीडिया
दंगल
आमिर खान की दंगल उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। महावीर फोगाट के जीवन पर आधारित फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। फिल्म की कहानी न केवल भारत बल्कि विदेशी लोगों को भी छू गई थी। अन्य देशों में भी फिल्म ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे। इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड अब तक कोई भी भारतीय फिल्म नहीं तोड़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीक्रेट सुपरस्टार - फोटो : सोशल मीडिया
सीक्रेट सुपरस्टार
आमिर खान प्रोडक्शंस अपनी शानदार फिल्मों के लिए काफी मशहूर हैं। उनके द्वारा बनाई गई सीक्रेट सुपरस्टार को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। यह एक लड़की की कहानी थी जो सामाजिक परेशानियों को पार करते हुए सुपरस्टार बनती है। विदेश में फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आई थी। यही वजह है कि भारत से ज्यादा फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में कारोबार किया था।
Animal: रणबीर संग फाइट वाले सीन के दौरान भाई सनी को याद कर रहे थे बॉबी, बोले- उन्हीं के बारे में सोचते...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें