फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को पसंद है खुले में नहाना तो कोई सोता है जूते पहनकर, जानिए सलमान से लेकर सनी लियोनी तक की अजीब आदतें

Mon, 30 Nov 2020 04:24 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शाहरुख खान और सनी लियोनी - फोटो : पीटीआई
बॉलीवुड स्टार्स की निजी जिंदगी को लेकर लोगों की हमेशा से दिलचस्पी रही है। स्टार्स कैसे रहते हैं, क्या खाते हैं, वे पूरे दिन क्या करते हैं, वे किससे मिलते हैं, ऐसी तमाम बाते हैं जो हम अपने चहेते स्टार के बारे में जानना चाहते हैं। लेकिन क्या आपको अपने पसंदीदा स्टार की अजीब आदत के बारे में पता है, अगर नहीं तो आगे हम आपको बॉलीवुड के 10 स्टार्स की अजीब आदतों के बारे में बताने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
शाहरुख खान - फोटो : फाइल
शाहरुख खान
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के किंग यानि शाहरुख खान के बारे में। कम ही लोग जानते हैं कि शाहरुख जूतों के बहुत शौकीन हैं। उनके पास सैकड़ों जूते हैं। कभी-कभी तो वे दिन में दो बार भी बिना किसी वजह के जूते बदल लेते हैं। कई बार तो वह जूते पहनकर ही सो जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
सलमान खान - फोटो : instagram: colorstv
सलमान खान 
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की भी एक अजीब आदत है। सलमान को साबुन इकट्ठे करने का बहुत शौक है। वह हैंडमेड से लेकर हर्बल तक, सभी प्रकार के साबुन इकट्ठे करते रहते हैं।

4 of 11
जीतेंद्र
जीतेंद्र
इस लिस्ट में दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र का भी नाम शामिल है। जीतेंद्र में यह एक गंदी आदत है कि वह जैसे ही टॉयलेट में जाते हैं, साथ में फल लेकर जाते हैं और वहीं बैठकर खाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
करीना कपूर - फोटो : instagram
करीना कपूर
बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर खान बेहद बुरी आदत की शिकार हैं। बेबो को नाखून चबाने की आदत है। करीना को नेल्स पर ब्राइट कलर की नेलपॉलिश लगाना बेहद पसंद है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि वह अक्सर अपने खूबसूरत नेल्स को खुद ही चबा डालती हैं।
विज्ञापन

6 of 11
सुष्मिता सेन - फोटो : instagram/sushmitasen47
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन की इस अजीब आदत के बारे में तो सुनकर आप हैरान ही रह जाएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुष्मिता को खुले में नहाने की आदत है। बताया जाता है कि उन्होंने अपने घर के टेरेस पर बाथटब भी रखवाया हुआ है। हालांकि इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। 
विज्ञापन

7 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : फाइल
शाहिद कपूर
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को कॉफी पीने की बुरी लत है। शाहिद की इस लत का आलम ये है कि ज्यादा देर तक अगर उन्हें कॉफी से दूर रखा जाए तो उन्हें बेचैनी होने लगती है। इसका खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था।

8 of 11
जॉन अब्राहम - फोटो : Twitter
जॉन अब्राहम 
बॉलीवुड के एक्शन हीरो जॉन अब्राहम की भी है एक बेहद अजीब आदत है। वह बैठने पर लगातार पैर हिलाते रहते हैं। कई बार टोकने के बावजूद भी वह अपनी इस आदत को छोड़ नहीं पाए हैं।

9 of 11
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी लियोनी
सनी लियोनी की भी एक अजीब आदत के बारे में कई बार सुना जा चुका है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी बार-बार अपने पैरों को धुलती हैं। 

10 of 11
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ अली खान
बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान को किताबें पढ़ने का शौक है। वह खाली समय में खूब किताबें पढ़ते हैं। कहा तो ये भी जाता है कि उन्होंने बाथरूम में बकायदा छोटी सी लाइब्रेरी भी बनवा रखी है।
विज्ञापन

11 of 11
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला
विद्या बालन
आज के जमाने मोबाइल फोन जिंदगी की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। लेकिन विद्या बालन मोबाइल फोन को अपने साथ रखना ही सबसे बड़ी सजा मानती हैं। विद्या बालन को फोन इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद नहीं है। 

उम्र में पति से बड़ी हैं ये आठ अभिनेत्रियां, इस जोड़े में तो है 10 साल का फासला


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें