राहुल रॉय
राहुल रॉय की तबीयत तो पिछले हफ्ते ही खराब हो गई थी लेकिन बीते रविवार को ही खबर आई के राहुल फिल्म 'एलएसी- लिव द बैटल' की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित हुए हैं। फिल्म की निर्माता निवेदिता ने बताया कि जैसे ही उन्हें राहुल की तबीयत के बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत इस फिल्म के निर्देशक नितिन कुमार गुप्ता से कहा कि राहुल को तुरंत यहां से निकाला जाए। ताकि, उन्हें अस्पताल में उपचार मिल सके।