फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Wrap: रिलीज होने वाला है 'शमशेरा' का ट्रेलर और विवादों में घिरीं साईं पल्लवी, पढ़िए बीते हफ्ते की 10 बड़ी खबरें

Sun, 19 Jun 2022 09:52 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
शमशेरा में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया
हर हफ्ते मनोरंजन जगत में कुछ न कुछ नया होता रहता है। इस हफ्ते भी बहुत सी घटनाएं हुईं और कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं। ओटीटी पर इस हफ्ते क्या चल रहा है और कौन सी फिल्म का ट्रेलर आने वाला है, आज आपको ये सभी बातें हम अपनी इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं। भूल भुलैया 2 के ओटीटी पर आने से लेकर शक्ति कपूर के बेटे की ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी और फिर जमानत तक। इस हफ्ते में मजोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ है सिर्फ तीन मिनट में हमारी इस रिपोर्ट में आप जान सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 20 मई को रिलीज हुई इस फिल्म का जादू अब भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है, जिस वजह से थिएटर में फिल्म को देखने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। इस फिल्म में फैंस ने कार्तिक आर्यन के काम को खूब पसंद किया, तो साथ ही कियारा आडवाणी संग उनकी जोड़ी ने सबका दिल छू लिया। इसी बीच अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। कार्तिक आर्यन की यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी धमाल मचाने के लिए आ गई है। आइए आपको बताते हैं कि 'भूल भुलैया 2' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई है।

Bhool Bhulaiyaa 2 On OTT: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आई 'भूल भुलैया 2', जानें कहां और कैसे देख सकेंगे आप
 
विज्ञापन

3 of 10
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दो साल से रिलीज की राह तक रही यशराज फिल्म्स की पिक्चर ‘शमशेरा’ का ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज होने जा रहा है। फिल्म की शूटिंग कोरोना संक्रमण काल में पहला लॉक डाउन खत्म होते ही पूरी कर ली गई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर उत्तर भारत के एक ऐसे बागी के किरदार में हैं जो गरीबों की मदद करने के लिए अमीरों को लूटता है और अंग्रेजों की फौज का सामना करता है। आजादी से पहले की इस कहानी में अभिनेत्री वाणी कपूर भी एक खास किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का एक कथित पोस्टर भी शनिवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

Shamshera Trailer: इस दिन रिलीज होगा फिल्म ‘शमशेरा’ का ट्रेलर, यशराज फिल्म्स का इस साल का आखिरी दांव
 

4 of 10
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दया बेन को मिस करने वाले लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इस शो में जल्द ही दयाबेन लोगों को हंसाती नजर आएंगी। हाल ही में यह खबर आई थी कि टीवी पर यह किरदार दोबारा लौटने जा रहा है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर दिशा वकानी की वापसी के कयास भी लगने लगे थे। हालांकि इस शो के मेकर्स ने कोई मुहर नहीं लगाई थी। लेकिन अब यह जानकारी सामने आ रही है कि दर्शकों की मांग को देखते हुए जल्द ही इस किरदार को वापस लाने की तैयारी चल रही है।

TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिली नई दया बेन, दिशा वकानी को ये अभिनेत्री करेंगी रिप्लेस
 
विज्ञापन

5 of 10
अल्लू अर्जुन - फोटो : amar ujala
तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पहली हिंदी फिल्म का खाका सज गया है। अल्लू अर्जुन को हिंदी सिनेमा में लॉन्च करने का सेहरा निर्माता निर्देशक करण जौहर के ही सिर बंधने जा रहा है हालांकि इस फिल्म में करण जौहर की कंपनी सिर्फ एक पार्टनर के तौर पर ही रहेगी, कुछ कुछ वैसे ही जैसे फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में थी। अल्लू अर्जुन ये फिल्म अपनी होम प्रोडक्शन कंपनी गीता आर्ट्स के बैनर तले बनाएंगे। फिल्म में तमिल, कन्नड़, मलयालम के अलावा हिंदी के कुछ दिग्गज कलाकारों को लेने की बात शुरू हो चुकी है। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद इस फिल्म के असली कप्तान हैं और वह इस फिल्म के लिए देश की अलग अलग भाषाओं की दूसरी दिग्गज कंपनियों से भी बात कर रहे हैं।

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के बॉलीवुड डेब्यू में देश की दिग्गज कंपनियों का संगम, इस तरह बनेगी असली पैन इंडिया फिल्म
 
विज्ञापन

6 of 10
बजरंज दल के निशाने पर आई साई पल्लवी - फोटो : social media
मशहूर साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कश्मीरी पंडितों को लेकर अपने विवादित बयान की वजह से हर तरफ साई पल्लवी की चर्चाएं जोरों पर हैं। उनके बयान के कारण देश में एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच तलवारें खिंच गई हैं। दरअसल, उन्होंने अपने दिए बयान में कश्मीरी पंडितों के पलायन की तुलना गौरक्षता से की थी, जिसकी वजह से नुपुर शर्मा के बाद सोशल मीडिया पर साई पल्लवी के लिए भड़काऊ ट्वीट्स और कमेंट्स वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं वह अपने इस विवादित बयान के चलते सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ बजरंग दल के निशाने पर भी आ गई हैं। हाल ही में बजरंग दल ने साउथ अभिनेत्री के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

Sai Pallavi: 'कश्मीरी पंडित-मॉब लिंचिंग' पर साई पल्लवी को मिल रहीं धमकियां, बजरंग दल ने कहा- माफी मांगो वरना...
 
विज्ञापन

7 of 10
मिस मार्वल में हुई शाहरुख की एंट्री - फोटो : social media
हॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध फ्रेंचाइजी में से एक मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की दुनिया दिन-ब-दिन बड़ी होती जा रही है। 'वॉट इफ' और 'वांडा विजन' जैसी सफल सीरीज देने के बाद इस साल मार्वल ने अपनी वेब सीरीज के यूनिवर्स को एक नया आयाम दिया है। इस साल मार्वल ने अपनी पहली मुस्लिम सुपरहीरो सीरीज 'मिस मार्वल' लॉन्च की है, जो दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रही है। इसके हर एपिसोड में एक से बढ़कर एक सीन्स दिखाए जा रहे हैं, जो मार्वल की हर फिल्म में देखने को मिलता है। लेकिन हाल ही में इस सीरीज में कुछ ऐसा देखने को मिला है, जो साबित करता है कि सुपरहीरोज के इस यूनिवर्स में बॉलीवुड अपने पैर पसार रहा है।

Ms.Marvel: मार्वल सिनेमेटिक यूनिर्वस की दुनिया में बढ़ता बॉलीवुड का दबदबा, 'मिस मार्वल' में आए शाहरुख खान
 

8 of 10
किलर जावेद इकबाल, जावेद इकबाल के रोल में यासिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के एक शातिर और साइको हत्यारे की कहानी पर बनी फिल्म जावेद इकबाल: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए सीरियल किलर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई है। हालांकि अभी तक इस फिल्म को पाकिस्तान में भी रिलीज नहीं किया गया है। बता दें कि पहले 25 जनवरी को कराची में फिल्म का प्रीमियर किया गया था। जिसके बाद पंजाब सरकार ने फिल्म को सिनेमाघरों में बैन कर दिया था। अब फिल्म फेस्टिवल में मिले प्यार के बाद निर्देशक अबू अलीहा ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है।

Javed Iqbal: 100 बच्चों का रेप कर एसिड में गलाए थे शव, पर्दे पर दिखाया जाएगा साइको किलर का सच
 

9 of 10
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अमिताभ बच्चन की आवाज और रणबीर कपूर की झलक के साथ शुरू हुए इस ट्रेलर में महाबली और सर्व शक्तिशाली अस्त्र को ढूंढने की कहानी बताई गई है। लव, रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म में अस्त्रों के देवता 'ब्रह्मास्त्र' की शक्तियों का एहसास कराने की कोशिश की गई है।

Brahmastra Trailer: इंतजार खत्म! रिलीज हुआ 'ब्रह्मास्त्र' का धांसू ट्रेलर, दिखा रणबीर कपूर का अलहदा अंदाज
 
विज्ञापन

10 of 10
सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को ड्रग्स लेने के मामले में पुलिस ने बंगलुरू से गिरफ्तार था। सोमवार को हुई छापेमारी में शक्ति कपूर के बेटे रेव पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप में पकड़े गए थे। इस केस में सिद्धांत को जमानत मिल गई, इसके अलावा सिद्धांत के साथ पकड़े गए चार अन्य लोगों को भी जमानत दे गई है। बता दें कि मेडिकल टेस्ट में सिद्धांत के ड्रग्स लेने की पुष्टि हुई थी। इस संबंध में बंगलुरू के डीसीपी भीमा शंकर गुलेद का कहना है कि सिद्धांत और बाकी अन्य चारों लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए थाने में पेश होना पड़ेगा।

Siddhanth Kapoor: श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को मिली बेल, ड्रग्स मामले में हुए थे गिरफ्तार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें