फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Wrap: राजू श्रीवास्तव का निधन और सपना चौधरी ने किया सरेंडर, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

Sun, 25 Sep 2022 09:49 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिनेमा जगत में हर दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है और सितारों से जुड़े नए अपडेट सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
राजू श्रीवास्तव,सपना चौधरी - फोटो : Social media
मनोरंजन जगत में हर दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है। चकाचौंध से भरी इस दुनिया में सितारों से जुड़े कई नए अपडेट लगातार सामने आते रहते हैं। इस हफ्ते जहां कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दुनिया के रुखसत हो गए तो वहीं एक्ट्रेस सपना चौधरी में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वीकली रैप के जरिए हम आपको पूरे हफ्ते में होने वाली 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको इस हफ्ते की कुछ चर्चित घटनाओं के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
Raju Srivastava Death - फोटो : Twitter
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे, कॉमेडियन, राजू श्रीवास्तव का इस हफ्ते निधन हो गया। कॉमेडियन बीते लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। 41 दिन तक जारी जिंदगी की जंग में राजू हार गए और 21 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। कॉमेडियन के जाने से हर कोई दुखी है। 

Raju Srivastav: दुनिया से रुखसत हुआ सबको हंसाने वाला, 21 सितंबर को कॉमेडियन ने ली अंतिम सांस



 
विज्ञापन

3 of 11
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर डांसर सपना चौधरी को सोमवार को लखनऊ कोर्ट में पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, कुछ ही देर बाद कोर्ट से वारंट वापस करने का आदेश जारी हो गया जिससे उन्हें कस्टडी से मुक्त कर दिया गया। वह सोमवार को एसीजेएम-5 शांतनु त्यागी की कोर्ट में पेश हुई थीं। वह गुपचुप तरीके से कोर्ट पहुंची थीं। 

Sapna Chaudhary: सपना चौधरी को पुलिस ने कस्टडी में लिया, गिरफ्तारी वारंट निरस्त होते ही हुईं रिहा

4 of 11
छेलो शो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक पैन नलिन की गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) को अगले साल होने वाले ऑस्कर पुरस्कार समारोह में भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजने का फैसला किया गया है। बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए ऑस्कर एकेडमी के तमाम सदस्य देशों की तरफ हर साल वहां की स्थानीय भाषा में एक फिल्म भेजी जाती है। इन फिल्मों में से कोई पांच फिल्में अंतिम दौर तक पहुंचेंगी और ये पांच फिल्में ऑस्कर की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए नामित फिल्में कहलाएंगी।

Oscar Nominations 2023: ऑस्कर में भारत की नुमाइंदगी करेगी गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ ‘आरआरआर’ को छोड़ा पीछे
विज्ञापन

5 of 11
अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग्स मामले में फंसे अरमान कोहली बीते एक साल से जेल में बंद हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उन्हें पिछले साल अगस्त महीने में गिरफ्तार किया गया था लेकिन इस हफ्ते अरमान कोहली के लिए राहत की खबर सामने आई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेता की जमानत याचिका को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब अरमान जेल से बाहर आ जाएंगे। कोर्ट ने अरमान को एक लाख रुपये के व्यक्तिगत बॉन्ड पर जमानत दी है। 

Armaan Kohli: ड्रग्स मामले में फंसे अरमान कोहली को बड़ी राहत, एक साल बाद अभिनेता को मिली जमानत
विज्ञापन

6 of 11
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुच्छेद 370 व 35ए हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के शोपियां व पुलवामा में सिनेमाघरों की शुरुआत की जाएगी। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को इन दोनों मल्टीप्लेक्स का लोकार्पण कर दिया है। हालांकि, 'श्रद्धा' की वजह से इन सिनेमाघरों का व्यावसायिक संचालन अगले सप्ताह से शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। यानी, अगले हफ्ते शोपियां व पुलवामा के लोग बड़े पर्दे पर सिनेमा का आनंद ले पाएंगे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 32 साल बाद खुलने जा रहे सिनेमाघरों में आमिर खान की फिल्म की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। 

Kashmir First Multiplex: 32 साल बाद घाटी में होगी सिनेमा की वापसी, दिखाई जाएगी आमिर खान और राजामौली की फिल्म
विज्ञापन

7 of 11
तमिल अभिनेत्री दीपा - फोटो : सोशल मीडिया
इस हफ्ते तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने एक बुरी खबर आई। साउथ की उभरती हुईं अभिनेत्री दीपा ने आत्महत्या कर ली। अभिनेत्री का शव उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री अपनी लव लाइफ में खुश नहीं थीं, इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। शुरुआती तौर पर दीपा की मौत को आत्महत्या माना जा रहा है।

दुखद: तमिल अभिनेत्री दीपा ने की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग में दिक्कतों की वजह से उठाया यह कदम

8 of 11
Tanushree Dutta - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आकर एक पहचान बनाकर कहीं गुम हो जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक तनुश्री दत्ता भी हैं। अपने काम के चलते सुर्खियां बटोरने के कई वर्षों बाद अभिनेत्री नाना पाटेकर के खिलाफ कई आरोप लगाने के कारण चर्चा में आ गई थीं। तनुश्री दत्ता को ही भारत में मीटू मूवमेंट शुरू करने का सारा श्रेय दिया जाता है। साल 2020 में उन्होनें एक फिल्म के सेट पर यौन उत्पीड़न के बारे में खुलकर बात की थी, जिसके बाद विभिन्न इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने अपने साथ हुए दुराचार का खुलासा किया था। अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात करने के बाद अब तनुश्री एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने दावा किया है कि उनके साथ हुए अन्याय के बारे में खुलकर बात करने के बाद कई बार उन्हें मारने की कोशिश की गई थी।

Tanushree Dutta: पहले कार का ब्रेक फेल किया, फिर जहर देने की कोशिश की...तनुश्री दत्ता ने किया सनसनीखेज खुलासा

9 of 11
ira khan - फोटो : insta
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान अक्सर ही किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इरा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट भी सोशल मीडिया के माध्यम से देती रहती हैं। हाल ही में इरा ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शेखर के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

Ira Khan: आमिर खान की बेटी इरा को बॉयफ्रेंड ने फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज, KISS करते हुए वायरल हो रहा वीडियो

10 of 11
फाल्गुनी पाठक, नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। हाल ही में, नेहा का एक गाना रिलीज हुआ, जो फाल्गुनी पाठक के मशहूर गाने 'मैंने पायल है छनकाई' का रिमिक्स वर्जन है। इस गाने का नाम 'ओ सजना' है, जिसे यूट्यूब पर रिलीज किया गया। हालांकि, नेहा कक्कड़ द्वारा 90 के दशक के इस खूबसूरत गाने के साथ छेड़छाड़ करना लोगों को पसंद नहीं आया। इतना ही नहीं, खुद फाल्गुनी ने भी नेहा कक्कड़ को खरी खोटी सुनाई है। वहीं, फाल्गुनी पाठक ने इस गाने पर लोगों के रिएक्शन रीशेयर किए हैं।  

Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ को बैन करने की मांग! फाल्गुनी पाठक ने सिंगर को दिखाया आइना; यूं निकाली अपनी भड़ास
विज्ञापन

11 of 11
कमल हासन, एस शंकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता कमल हासन को उनकी दमदार अदाकारी के लिए पहचाना जाता है। हाल ही में वह फिल्म विक्रम में नजर आए थे। अब कमल हासन अपनी एक और नई फिल्म से धमाका करने जा रहे हैं। हालांकि इस फिल्म की अनाउंसमेंट काफी पहले ही की जा चुकी है लेकिन सेट पर हादसा होने के बाद फिल्म का काम रोक दिया गया था और इसके बाद कोरोना काल की वजह से फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई थी फिलहाल अब दोबारा से 'इंडियन 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

Indian 2: कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग दोबारा शुरू, सेट पर हादसे के बाद रोकना पड़ा था काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें