फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Wrap: जैकलीन को अंतरिम जमानत और एकता कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

Sun, 02 Oct 2022 10:02 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
जैकलीन फर्नांडीस, एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में कोई न कोई हलचल होती ही रहती है। फैंस भी सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। इस हफ्ते एक ओर जहां अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत मिल गई, तो आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वहीं, एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है। वीकली रैप के जरिए हम आपको बीते हफ्ते में होने वाली 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। तो चलिए बताते हैं आपको इस हफ्ते की कुछ चर्चित घटनाओं के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
आज 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का वितरण कर दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा जुलाई 2022 में की गई थी।इस दौरान अभिनेता अजय देवगन और सूर्या को बेस्ट अभिनेता के अवॉर्ड के लिए चुना गया। इसी समारोह में बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को भी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Film Awards 2022: आशा पारेख को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, अजय देवगन और सूर्या बने बेस्ट अभिनेता
विज्ञापन

3 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अगले महीने की 11 तारीख को अपना 80वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। फिल्मों की दुनिया में हाफ सेंच्युरी पूरी कर चुके मेगास्टार ने अब तक तकरीबन 200 फिल्में की हैं। इसमें से कई ब्लॉकबस्टर रहीं तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। 1969 से लेकर 2022 तक बॉलीवुड पर राज करने वाले शहंशाह को यूं तो कई अवॉर्ड्स और सम्मान मिल चुके हैं। लेकिन, इस बार उनके सम्मान में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनके 80वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

Amitabh Bachchan: बिग बी के सम्मान में होगा फिल्म फेस्टिवल का आगाज, 17 शहरों में दिखाई जाएंगी 11 फिल्में

4 of 11
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को पत्र लिखा है। इस पत्र में बिजनेममैन ने खुद को निर्दोष बताते हुए आरोप लगाया है कि मुंबई अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें फंसाया है। इतना ही नहीं राज कुंद्रा ने सीबीआई से मामले की जांच करने की भी मांग की है। राज कुंद्रा ने दावा किया है कि पूरा मामला एक व्यवसायी के व्यक्तिगत प्रतिशोध पर बनाया गया था, जिसने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ मिलीभगत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कुंद्रा ने सीबीआई को लिखे अपने शिकायत पत्र में अधिकारियों का तक नाम लिखा है।

Pornograpy Case: राज कुंद्रा ने सीबीआई को लिखा पत्र, प्रधानमंत्री से लगाई न्याय की गुहार, कहा- मुझे फंसाया गया
विज्ञापन

5 of 11
शोभा कपूर, एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर अपनी वेब सीरीज XXX सीजन 2 को लेकर मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पिछले वर्ष इस सीरीज में दिखाए गए आपत्तिजनक सीन्स को लेकर बिहार के बेगूसराय कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था। अब सैनिकों के अपमान के इस मामले में एकता और शोभा कपूर के खिलाफ न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

Ekta Kapoor: एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, एक साल पहले बेगूसराय में दर्ज हुआ था मामला
विज्ञापन

6 of 11
जैकलीन फर्नाडीज - फोटो : सोशल मीडिया
200 करोड़ के ठगी मामले में जैकलीन फर्नाडीज का नाम बुरी तरह फंसा हुआ है। इस मामले में जैकलीन से लगातार पूछताछ हो रही है। इतना ही नहीं, इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच की आंच अभिनेत्री की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी तक पहुंच गई थी। इन सभी पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी दावा कर दिया कि जैकलीन का सुकेश चंद्रशेकर के साथ कनेक्शन है, जिसके बाद अभिनेत्री को पटियाला हाउस कोर्ट ने तलब किया। जैकलीन सुबह करीबन 10 बजे पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची थीं।
 
विज्ञापन

7 of 11
जीतू गुप्ता और उनका बेटा - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन जगत के एक बुरी खबर सामने आई है। टीवी के पॉपुलर सीरियल 'भाबी जी घर पर है' फेम एक्टर जीतू गुप्ता के बेटे का निधन हो गया है। जीतू गुप्ता के बेटा का नाम आयुष हैं और वह महज 19 साल के थे। इस घटना ने जीतू गुप्ता के परिवार को तोड़कर रख दिया है और एक्टर भी अपने बेटे को खोने के गम में सदमे में हैं। कॉमेडियन सुनील पाल ने सोशल मीडिया के जरिए आयुष के निधन की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जीतू गुप्ता के बेटे को याद भी किया।

Bhabi Ji Ghar Par Hai: 'भाबी जी घर पर है' फेम इस अभिनेता के बेटे का निधन, आखिरी फोटो देख नम हो जाएंगी आंखें

8 of 11
महेश बाबू अपनी मां के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार महेश बाबू की मां और अभिनेत्री इंदिरा देवी का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार की मां पिछले कुछ हफ्तों से अस्वस्थ थीं। उनका इलाज हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में चल रहा था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन  आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

Mahesh Babu: महेश बाबू की मां का निधन, पिछले कुछ हफ्तों से अस्पताल में चल रहा था इलाज

9 of 11
शाकुंतलम - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और देव मोहन की आगामी फिल्म ‘शाकुंतलम’ लंबे वक्त से चर्चा में है। फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर, इस फिल्म के लिए उन्हें अभी और इंतजार करना होगा। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट टल गई है। आपको बता दें कि महाकवि कालिदास के संस्कृत नाटक 'अभिज्ञान शाकुंतलम' पर आधारित यह फिल्म पहले 4 नवंबर को रिलीज होनी थी। लेकिन, अब यह फिल्म तय तारीख को रिलीज नहीं होगी। फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान जल्द किया जाएगा। 

Shaakuntalam: सामंथा रुथ प्रभु-देव मोहन की 'शाकुंतलम' की रिलीज डेट टली, अब 3डी में इस दिन आएगी फिल्म

10 of 11
मैदान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी बैक टू बैक फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही उनकी फिल्म 'दृष्यम 2' का टीजर सामने आया था और अब उनकी फिल्म 'मैदान' की नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 'मैदान' 13 साल तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें अजय देवगन 'अब्दुल रही' का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। 

Maidaan: अजय देवगन की 'मैदान' की नई रिलीज डेट का एलान, सैयद अब्दुल रहीम बन सिनेमाघरों में दस्तक देंगे अभिनेता
विज्ञापन

11 of 11
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय फिल्मों के दिग्गज कलाकार अन्नू कपूर वैसे तो अपनी अदाकारी की वजह से अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। लेकिन आज उनके लाइमलाइट में आने की वजह थोड़ी निराशाजनक है। दरअसल, बॉलीवुड के गलियारों से खबर आई है कि पॉपुलर अभिनेता अन्नू कपूर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं।

Annu Kapoor: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए अन्नू कपूर, बैंक कर्मचारी बन अभिनेता से लूटे इतने लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें