चिरंजीवी और सलमान खान
- फोटो : Social media
बेटे ने पूरा कर दिया सपना
साउथ की फिल्मों में जो स्टारडम और सफलता चिरंजीवी को मिली, उतनी सफलता उन्हें हिंदी सिनेमा में नहीं मिली। उनके बेटे रामचरण की फिल्म 'आरआरआर' जब तेलुगू तमिल, मलयालम, कन्नड़ के साथ साथ हिंदी में रिलीज हुई तो, इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, रामचरण भी इसके पहले ‘जंजीर’ के हिंदी रीमेक में फ्लॉप हो गए थे। चिरंजीवी कहते हैं, 'हिंदी सिनेमा में सफलता हासिल करने का जो मेरा सपना था, उसे मेरे बेटे ने पूरा कर दिया।' चिरंजीवी ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत साल 1990 में फिल्म 'प्रतिबंध' से की। इससके बाद साल 1994 की फिल्म 'जेंटलमेन' में भी उन्होंने काम किया।
Bigg boss 16: मिस इंडिया बनने के बाद भी काम के लिए भटकती रहीं मान्या सिंह, सलमान खान के सामने बयां किया दर्द