मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में कोई न कोई हलचल होती ही रहती है। फैंस भी सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। इस हफ्ते एक तरफ 'आदिपुरुष' पर जमकर बवाल हो रहा है। फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी जमकर बवाल हो रहा है। वहीं, साउथ फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वम' की रिलीज के बाद 'राज राजा' के हिंदू होने और न होने पर विवाद खड़ा हो गया है। वीकली रैप के जरिए हम आपको बीते हफ्ते में होने वाली 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। तो चलिए बताते हैं आपको इस हफ्ते की कुछ चर्चित घटनाओं के बारे में...