गिन्नी वेड्स सन्नी
- फोटो : फाइल फोटो
9 अक्टूबर
शुक्रवार का दिन तो हर शुक्रवार की तरह काफी व्यस्त रहने वाला है। इस दिन नेटफ्लिक्स लेकर आ रहा है एक फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी'। पुनीत खन्ना के निर्देशन में बनी यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें यामी गौतम, विक्रांत मैसी, मानसी शर्मा और सोहेल नैय्यर मुख्य भूमिकाओं में हैं। शुक्रवार को सोनी लिव 'स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी' नाम से एक वेब सीरीज रिलीज करेगा जो वर्ष 1992 में भारतीय शेयर मार्केट में हुई सबसे बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा करेंगी। प्राइम वीडियो अपने प्लेटफॉर्म पर कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'प्लेयिंग विद फायर' को जगह देने वाला है। शुक्रवार को ही यह प्लेटफॉर्म अपनी चर्चित वेब सीरीज 'द बॉयज' के दूसरे सीजन का फिनाले एपिसोड भी रिलीज करेगा। 'द हांटिंग ऑफ हिल हाउस' के रचनाकार माइक फ्लेनेगन अपनी एक और हॉरर ड्रामा सीरीज 'द हाॉन्टिंग ऑफ ब्लाय मैनर' के साथ नेटफ्लिक्स पर वापसी कर रहे हैं। बच्चों के लिए भी 'फास्ट एंड फ्यूरियस स्पाई रेसर्स' का दूसरा सीजन भी इस शुक्रवार रिलीज होगा।