फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुष्मिता की गोद ली बिटिया ने भी रखा सिनेमा में कदम, देखिए पहली फिल्म की मेकिंग की खास तस्वीरें

Tue, 06 Oct 2020 01:10 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन की बेटी ने किया बॉलीवुड डेब्यू - फोटो : Instagram: @kabeerkhuranaofficial @sushmitasen47
मनोरंजन जगत में एक नया नाम जुड़ने जा रहा है अभिनेत्री सुष्मिता सेन की बेटी रिनी सेन का। अक्सर अपने साक्षात्कारों में सुष्मिता कहती रही हैं कि उनकी बेटी रिनी शुरुआत से ही एक अभिनेत्री बनना चाहती है। और, इसके लिए रिनी ने काफी तैयारियां भी की हैं। अब उन तैयारियों को बाहर लाने का वक्त है। इन तैयारियों के तहत रिनी एक वेब फिल्म से अभिनय में अपना करियर शुरू कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रिनी सेन - फोटो : Instagram: @kabeerkhuranaofficial
इस फिल्म का नाम है 'सुट्टाबाजी' और इसका निर्देशन कबीर खुराना कर रहे हैं। कबीर खुद भी एक नए नए निर्देशक हैं और उनके निर्देशन में बनने वाली यह पहली फिल्म है। रिनी के अलावा इस फिल्म में राहुल वोहरा और कोमल छाबरिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म लॉकडाउन के समय की ही एक पारिवारिक कहानी पर आधारित है। फिल्म में रिनी एक बिगड़ैल लड़की का किरदार निभाएंगी। साथ ही इस कहानी के जरिए नारी सशक्तिकरण का भी एक संदेश दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
रिनी सेन - फोटो : Instagram: @kabirkhuranaofficial
कलाकारों ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में रिनी शूटिंग करते हुए और डबिंग करते हुए नजर आ रही हैं। फिल्म के निर्माताओं ने अभी इस फिल्म को रिलीज करने की कोई घोषणा नहीं की है। न तो इसकी रिलीज की जगह तय हुई है और न ही तारीख। इतना पक्का है कि यह फिल्म किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज होगी।
 

4 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram: @sushmitasen47
रिनी की मां सुष्मिता सेन भी इस साल अपनी वेब सीरीज 'आर्या' से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने करियर की शुरुआत कर चुकी हैं। इसके लिए उनकी काफी तारीफें हुईं। बता दें कि सुष्मिता सेन की अब तक शादी नहीं हुई है। वर्ष 2000 में ही उन्होंने अपनी बेटी रिनी को गोद लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दोनों बेटियों के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram: @sushmitasen47
वर्ष 2010 में सुष्मिता ने एक और बेटी एलिशा को गोद लिया। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को अकेले ही बड़े लाड़ प्यार से पाला है। सोशल मीडिया पर अक्सर वह अपनी बेटियों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
 

पढ़ें: दो गज की दूरी और मास्क जरूरी की सीख पर अक्षय खुद नहीं कर पाए अमल, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें