बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कमल हासन के अलावा अगर किसी का जलवा कायम है तो वो हैं आदिवि शेष। आदिवि शेष की फिल्म मेजर दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ रही है। 3 जून 2022 को सिनेमाघरों में सम्राट पृथ्वीराज, विक्रम और मेजर एकसाथ रिलीज हुई थी। शुरुआत में तो सम्राट पृथ्वीराज और विक्रम की तुलना की जाने की बात हो रही थी। लेकिन ओपनिंग डे पर सम्राट पृथ्वीराज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, वहीं 'विक्रम' और 'मेजर' बढ़िया कारोबार कर रही हैं। कार्तिक आर्यन की भूलभुलैया का जलवा तो तीसरे हफ्ते भी कायम है। तो चलिए आज इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि इस बुधवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है।