फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरा बॉलीवुड, साउथ फिल्मों ने लगाई लंबी छलांग

Thu, 25 Aug 2022 08:53 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉक्स ऑफिस पर बीते कई दिनों से साउथ फिल्मों का बोलबाला है। सिनेमाघरों में रिलीज हो रही कई टॉलीवुड फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ हिंदी फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल हो रखा है।
विज्ञापन
1 of 6
कार्तिकेय 2, रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर बीते कई दिनों से साउथ फिल्मों का बोलबाला है। सिनेमाघरों में रिलीज हो रही कई टॉलीवुड फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ हिंदी फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल हो रखा है। आमिर, अक्षय और तापसी जैसे बॉलीवुड स्टार दर्शकों पर अपना असर छोड़ने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में अब सभी की निगाहे आज यानी गुरुवार को रिलीज होने वाली पैन इंडिया फिल्म लाइगर पर टिकी हुई है। इसी बीच बुधवार को हुई फिल्मों की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो आइए जानते हैं बीते दिन किसने किया कितना कारोबार-

विज्ञापन

2 of 6
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा 

 

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स की रफ्तार ऑफिस पर शुरुआत से ही धीमी रही। हालांकि, फिल्म अपने दूसरे वीकएंड तक 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही थी। लेकिन रविवार के बाद से ही इसके कारोबार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, बात करें बुधवार यानी 14वें दिन की कमाई की तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बीते दिन महज 60 लाख रुपये की कमाई की है और अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 58.11 करोड़ हो गया है। 

विज्ञापन

3 of 6
रक्षा बंधन - फोटो : youtube

रक्षा बंधन

रक्षा बंधन के दिन रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन से सभी को काफी उम्मीदें थीं। इस अभिनेता की दो फिल्में पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हुरी तरह फ्लॉप हो चुकी हैं। ऐसे में अब उनकी एक और फिल्म फ्लॉप होने की कगार पर है। 70 करोड़ के लागत से बनी इस फिल्म के कारोबार की रफ्तार देख यह कहना मुश्किल है कि फिल्म अपनी लागत निकाल पाएगी या नहीं। इसी बीच फिल्म के 14वें दिन हुई कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म ने बुधवार को मजह 60 लाख रुपये की कमाई की है।

4 of 6
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिकेय 2

साउथ अभिनेता निखिल सिद्धार्थ स्टारर फिल्म कार्तिकेय 2 पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दमदार कहानी और बेहतरीन अभिनय से सजी इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कम बजट में बन इस फिल्म हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों की फिल्मों को अब पीछे छोड़ दिया है। वहीं, अगर बात करें 12वें दिन हुए फिल्म के कारोबार की तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को 2.65 करोड़ की कमाई की है।

विज्ञापन

5 of 6
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दोबारा

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा 'दोबारा' भी बॉक्स ऑफिस पर फुस्स होती दिख रही है। पहले दिन से ही खराब प्रदर्शन कर रही इस की कमाई दिन- प्रतिदिन गिरती जा रही है। इसी बीच अब बुधवार को हुई फिल्म की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने ्पनी रिलीज के छठे दिन सिर्फ 45 लाख रुपये ही कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म की अब तक की कमाई 4.40 करोड़ रुपये हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : सोशल मीडिया

थिरुचित्रम्बलम

18 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म के आगे साउथ और बॉलीवुड की फिल्में भी नहीं टिक पा रही हैं। मिथरन जवाहर की इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। दर्शकों के इसी प्यार की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसी बीच अब बुधवार को हुए फिल्म के कारोबार की शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ सुपर स्टार धनुष की फिल्म ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए सातवें दिन तीन करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं,अब फिल्म की कुल कमाई 48.20 करोड़ रुपये हो गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें