फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siya Trailer: वकील के किरदार में विनीत की दमदार झलक, बोले- सामाजिक संदेश वाली फिल्में शुरू से पहली पसंद

Thu, 25 Aug 2022 08:10 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुक्काबाज,बॉम्बे टॉकिज, अगली,  गोल्ड, सांड की आंख, गुंजन सक्सेना समेत कई फिल्मों में काम कर चुके विनीत कुमार सिंह के जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म 'सिया' का ट्रेलर लांच हुआ।
विज्ञापन
1 of 6
Siya Trailer released - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुक्काबाज,बॉम्बे टॉकिज, अगली, गोल्ड, सांड की आंख, गुंजन सक्सेना समेत कई फिल्मों में काम कर चुके विनीत कुमार सिंह के जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म 'सिया' का ट्रेलर लांच हुआ। दृश्यम फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्देशक मनीष मुंद्रा हैं। विनीत कुमार सिंह के साथ इस फिल्म में पूजा पांडे लीड रोल में हैं। विनीत कुमार सिंह कहते है, 'कोविड की वजह से पिछले दो साल से अपना जन्मदिन घर पर ही मनाता रहा हूं, लेकिन आज मीडिया के साथ जन्मदिन मना कर बहुत ही खुशी महसूस कर रहा हूं।'
विज्ञापन

2 of 6
Siya Trailer released - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'सिया' में विनीत कुमार वकील की भूमिका निभा रहे है, जो रेप पीड़ित लड़की को न्याय दिलाता है। विनीत कुमार सिंह कहते है, 'इस तरह की गैंग रैप की घटनाओं के बारे में जब किसी अखबार में पढ़ता हूं, तो बहुत दुखी होता है। कुछ लोगों के लिए यह एक खबर बनकर रह जाती है, लेकिन इस खबर के पीछे उस परिवार की अपनी एक कहानी होती है, एक दर्द होता है। जिसे कोई जानने की कोशिश नही करता है।' 
विज्ञापन

3 of 6
Siya Trailer released - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आए दिन रेप की घटनाएं घटित होती रहती है। इस मुद्दे पर ज्यादातर लोग बदनामी के डर से चुप रहते है। अगर कोई इसकी शिकायत करता भी है, लोग उसकी मदद नहीं करते है। विनीत कुमार सिंह कहते है, 'मेरी भी दो बहने है, जब उसे कोई कुछ कहता था, तो मुझे बहुत गुस्सा आता था। इस लिए मैं समझ सकता हूं, रेप पीड़ित परिवार वालो पर क्या बीतती हैं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं हमेशा ऐसी फिल्म करूं, जिससे समाज को कुछ ना कुछ संदेश जा सके।'

4 of 6
Siya Trailer released - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विनीत कुमार सिंह कहते है, 'मैं अपनी इस फिल्म को अपने आखिरी फैन तक लेकर जाऊंगा। मैं चाहता हूं कि इस फिल्म को अधिक से अधिक लोग देखें, ताकि रेप जैसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठा सके। ऐसी घटनाओं को अगर लोग खुद से जोड़कर देखेंगे तो समझ में आएगा कि ऐसे परिवार के ऊपर क्या गुजरती है।'
विज्ञापन

5 of 6
Siya Trailer released - फोटो : Social media
विनीत कुमार सिंह का मानना है कि अभी भी लोग सिनेमा से नही जुड़ पा रहे हैं। वह कहते है, 'हिंदी सिनेमा की शुरुआत 'आलम आरा' , 'हरिश्चंद' से लेकर अभी तक देश की कुल आबादी के सिर्फ चार प्रतिशत लोग ही थिएटर में जाकर सिनेमा देखते हैं। लेकिन अब धीरे धीरे लोगों का सिनेमा के प्रति झुकाव हो रहा है और अच्छा सिनेमा देख रहे हैं। दृश्यम फिल्म्स ने 'आंखो देखी' और 'न्यूटन' जैसी कई फिल्में भी बनाई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Siya Trailer released - फोटो : Social media
पिछले दिनों अनुराग कश्यप ने एक इवेंट के दौरान कहा था कि अंग्रेजी बोलने वाले अगर हिंदी सिनेमा बनाएंगे तो हिंदी सिनेमा का यही हाल होगा। उन्होंने यह बात मौजूदा सिनेमा की स्थिति को लेकर कही थी। अनुराग कश्यप को अपना गुरु मानने वाले विनीत कुमार सिंह हिंदी सिनेमा में अंग्रेजी के बढ़ते प्रभाव को लेकर कहते है कि,  'इस बारे में अगर हम उचित या अनुचित की बात करेंगे तो लगेगा कि हम लोगों को सिखा रहे है। बहुत सारे लोग अंग्रेजी में काम कर रहे हैं और हिंदी में फिल्में बना रहे है। मुझे खुद रोमन में स्क्रिप्ट मिलती है, मुझे भी बहुत दिक्कत होती है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें