बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों चियान विक्रम की 'कोबरा' ढेर होती दिखाई दे रही है। शुरुआत में तो फिल्म ने बढ़िया कमाई की, लेकिन अब इसके कलेक्शन पर असर साफ दिखाई दे रहा है। वहीं 'कार्तिकेय 2' तो साउथ के बाद हिंदी में भी अपना नाम बनाने में लगी हुई है। इसके अलावा मृणाल ठाकुर की 'सीता रामम' साउथ में तो ठीक-ठाक चल रही है, लेकिन हिंदी में ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। इसके अलावा कल यानि शुक्रवार को अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं कि बाकी फिल्मों का बुधवार को क्या हाल रहा।