ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर जमकर प्रमोशन किया जा रहा है। हालांकि ऐसा ही बज इसी साल रिलीज हुई शमशेरा को लेकर भी देखने को मिला था, लेकिन रणबीर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल रही। वहीं सोशल मीडिया पर लोग लगातार ब्रह्मास्त्र बायकॉट भी ट्रेंड करवा रहे हैं। करण जौहर का तो लोग विरोध कर ही रहे हैं। इसके अलावा फिल्म के हिट सॉन्ग केसरिया के म्यूजिक चोरी का आरोप भी लग चुका है। वहीं आलिया भट्ट के बयान और रणबीर कपूर के बीफ वाले वी़डियो के वायरल होने के बाद इस फिल्म का तेजी से विरोध हुआ है। हालांकि एडवांस बुकिंग में ये ब्रह्मास्त्र काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है, लेकिन असली परीक्षा तो टिकट खिड़की से शुरू होगी। रिपोर्ट की मानें तो ब्रह्मास्त्र को 410 करोड़ की लागत में बनाया गया है। ऐसे में फिल्म का बजट निकालना भी सभी के सामने एक बड़ा चैलेंज है।