बीते कई दिनों से बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग भाषाओं की फिल्में दर्शकों के मनोरंजन के लिए रिलीज हो रही हैं। लेकिन बीते शुक्रवार सिर्फ एक मराठी फिल्म 'वेड' ने टिकट खिड़की पर दस्तक दी है, जिसकी वजह से सिनेमाघरों में 'अवतार 2', 'सर्कस', 'वेड' और 'दृश्यम 2' ही लगी हुई हैं। इन चारों फिल्मों में सबसे अच्छा प्रदर्शन जहां हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' कर रही है, वहीं लोगों की सबसे खराब प्रतिक्रिया रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सर्कस' को मिल रही है। मौजूदा समय में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रहीं फिल्मों के बुधवार को हुए कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं बीते दिन किस फिल्म ने की कितनी कमाई-