रूना लैला एक ऐसी सिंगर हैं जो किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह हैं तो एक बांग्लादेशी लेकिन हिंदी सिनेमा के लिए भी रूना ने कई गाने गाए हैं। रूना लैला का कनेक्शन पाकिस्तान से भी है। वह एक ऐसी कलाकार हैं, जिनको भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान तीनों देश से खूब प्यार मिला है। रूना की आवाज का जादू चटगांव से कराची तक चला है। आज वह अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातें जानते हैं-