फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी 'गॉडफादर', 'गुडबाय' से आगे निकली 'विक्रम वेधा'

Thu, 13 Oct 2022 08:12 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गॉडफादर, विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग भाषाओं की कई फिल्में दर्शकों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। ऐश्वर्या राय की पीएस-1 से लेकर चिरंजीवी की गॉडफादर और अमिताभ बच्चन की गुडबाय तक सभी फिल्में लगातार दर्शकों को थिएटर तक लाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। इनमें कुछ फिल्में जहां अपनी इस कोशिश में कामयाब रही तो वहीं कुछ अब भी संघर्ष कर रही हैं। इसी बीच बीते दिन इन फिल्मों की हुए कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए है। तो चलिए जानते हैं बुधवार को कैसा रहा सभी फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड- 
विज्ञापन

2 of 5
गुडबाय - फोटो : सोशल मीडिया
गुडबाय
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की लोकप्रियता भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल साबित हो रही है। अब फिल्म की कमाई के छठे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसमें मंगलवार के मुकाबले बढ़त देखने को मिली है। बुधवार को आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म की कमाई में मंगलवार के हिसाब से बढ़त देखने को मिली है और 45 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ है। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 5.61 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएस 1 - फोटो : सोशल मीडिया
पोन्नियन सेल्वन
ओपनिंग डे पर पोन्नियन सेल्वन ने ताबड़तोड़ कमाई कर डाली और इसके बाद के दिनों में फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा रहा। लेकिन वक्त बीतने के साथ ही अब इस फिल्म की कमाई में गिरावट आने लगी है। पीएस-1 के दूसरे बुधवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। ताजा आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 13वें दिन 3.30 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 227.55 करोड़ हो गया है।

PS-1 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पीएस-1 की कमाई में गिरावट जारी, 13वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

4 of 5
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम वेधा
ओपनिंग डे पर ठीक ठाक शुरुआत करने वाली इस फिल्म का कलेक्शन दिन-ब-दिन घटता जा रहा है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 'विक्रम वेधा' के 13वें दिन की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। 12वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म की कमाई 1.28 करोड़ रुपये रही थी, तो बुधवार को इसने 1.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 72.95 करोड़ रुपये हो गई है।

Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘विक्रम वेधा’ की हालत पस्त, बुधवार को हुआ महज इतना कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया
गॉडफादर
एक्शन से भरपूर चिरंजीवी की इस फिल्म ने 5 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ओपनिंग डे से ही फिल्म की रफ्तार काफी सुस्त है। दूसरे बुधवार को फिल्म केवल 1.50 करोड़ का ही बिजनेस कर सकी है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 66.36 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें