गुडबाय
- फोटो : सोशल मीडिया
गुडबाय
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की लोकप्रियता भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल साबित हो रही है। अब फिल्म की कमाई के छठे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसमें मंगलवार के मुकाबले बढ़त देखने को मिली है। बुधवार को आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म की कमाई में मंगलवार के हिसाब से बढ़त देखने को मिली है और 45 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ है। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 5.61 करोड़ रुपये हो गया है।