बोमन ईरानी, जेनोबिया ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली नजर में हार बैठे थे दिल
बोमन ईरानी अपनी पर्सनल लाइफ को प्रोफेशनल से एकदम अलग रखते हैं, लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की। बोमन ने बताया कि उनका पहली नजर वाला प्यार है। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले बोमन अपनी वेफर्स शॉप में काम करते थे और एक दिन दुकान पर जेनोबिया को देखते ही वह उनपर दिल हार बैठे। उन्होंने कहा, 'जेनोबिया से कुछ मिनट की बातचीत ने मेरा दिन बना दिया था। जल्द ही उसने भी रोज आना शुरू कर दिया, ऐसे में मैं जानता था कि वो भी मुझे पसंद करती है, मतलब इतने सारे वेफर्स किसी चाहिए होते हैं?'