mirzapur
पूर्वांचल में दो समाज हैं एक उच्च वर्गीय और एक निम्न वर्गीय, मध्यम वर्गीय समाज वहां गायब है इसलिए बड़े उद्योग होने के बाद भी वहां विकास न होना एक बड़ी वजह है। करन अंशुमान ने निर्देशन के दौरान इस बात का ख्याल रखा है और उसे दर्शाया है। एक जगह कमी जरूर दिखाई देती है, मीडिया की। पूर्वांचल में पत्रकारिता भी बेबाकी के साथ की जाती है और अवेध धंधों में पत्रकारों के लिप्त होने या मजबूती से विरोध करने का एक पक्ष सीरीज में गायब दिखाई दिया। डायलॉग अच्छे हैं, फिल्मांकन और अभिनय भी जबरदस्त है।