बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिनेता अभिषेक बच्चन आज बेटी आराध्या का 7वां जन्मदिन मना रहे हैं। पोती के जन्मदिन पर महानायक अमिताभ बच्चन सहित अन्य सितारों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अमिताभ ने पोती के लिए एक प्यार भरा ब्लॉग लिखते हुए उसे जन्मदिन की बधाई दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Aaradhya
- फोटो : blog
अमिताभ ने आराध्या के लिए ब्लॉग पर जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- एक पूर्व संध्या आप इस दुनिया में आईं थीं। घर वालों का आशीर्वाद पोती के साथ हमेशा है। आपकी लंबी उम्र हो, खुश रहिए और शान से रहिए। अमिताभ बच्चन के इस ब्लॉग को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर आराध्या को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Aaradhya
- फोटो : blog
बता दें कि अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार बॉलीवुड से जुड़े हुआ है। ऐसे में फैंस के मन में अक्सर ये सवाल आता होगा कि क्या आराध्या भी एक्ट्रेस बनेगी। हो सकता है कि फैंस का अंदाजा ठीक भी हो लेकिन कुछ समय पहले एक ज्योतिषी ने आराध्या को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की थी।
4 of 5
Abhishek and Aaradhya
- फोटो : file photo
इस ज्योतिषी के अनुसार, आराध्या बॉलीवुड नहीं बल्कि राजनीति में जाएंगी और इतना ही नहीं वो देश की प्रधानमंत्री भी बनेंगी । दरअसल, ज्योतिषी डी ज्ञानेश्वर ने अमिताभ बच्चन की पोती के राजनीति में जाने की भविष्यवाणी की है। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, D Gyaneshwar वही ज्योतिषी हैं जिन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन के राजनीति में आने की भविष्यवाणी की थी। अब उन्होंने आराध्या के करियर की भी भविष्यवाणी कर दी है ।
ज्योतिषी डी ज्ञानेश्वर के मुताबिक, अगर आराध्या बच्चन अपना नाम बदलकर रोहिणी रख लें तो देश की प्रधानमंत्री बन सकती है। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या का राजनीतिक भविष्य बहुत उज्ज्वल होगा। इसी दौरान डी ज्ञानेश्वर ने मीडिया से बात करते हुए कई और भविष्यवाणी भी की थीं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, वहीं अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चुने जाएंगे। उन्होंने 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की भी भविष्यवाणी की है।