प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'दहाड़' में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक दारोगा बनी हैं। केस है उनके पास एक लापता लड़की के मामले की जांच का। कहानी में आगे पता चलता है कि आसपास के तमाम जिलों की दर्जनों लड़कियां लापता हैं। सीरीज में विजय वर्मा विलेन के किरदार में नजर आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस सीरीज की कहानी एक असल घटना पर आधरित है? और, विजय वर्मा जिस अपराधी का किरदार कर रहे हैं वह भी एक स्कूल में टीजर ही था। चलिए हम आपको बताते हैं कि इस खूंखार कातिल के बारे में..