मनोज बाजपेयी ने काफी संघर्षों और कड़ी मेहनत के बाद इंडस्ट्री में लंबा सफर तय किया और अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ ओटीटी पर भी अपनी अदाकारी का दम दिखाया। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के लिए लगातार चर्चा में बने हुए हैं, जिसके प्रमोशन में वह व्यस्त हैं। अब इसी दौरान अभिनेता ने अपने करियर के संघर्षों के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि वह अपने काम की खुद ही आलोचना करते हैं।