बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं, कुछ को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिलता हैं। वहीं, कुछ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर जाती हैं। लेकिन कई बार बढ़िया कहानी होने के बाद भी फिल्म अपना कमाल दिखाने में असफल साबित होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित नहीं हुई लेकिन जब उन्हें ओटीटी पर लोगों ने देखा तो वह उन्हें बहुत पसंद आई। इतना ही नहीं इन सभी फिल्मों को IMDB पर भी शानदार रेटिंग मिली हुई है।