फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में दिखा दिशा पाटनी का बोल्ड अंदाज, हाई स्लिट ड्रेस में ढाया कहर

Sun, 24 Jul 2022 11:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अपनी इस अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। दिशा इन दिनों अलग-अलग जगहों पर अपनी फिल्मों का प्रमोशन कर रही हैं।

विज्ञापन
1 of 4
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अपनी इस अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। दिशा इन दिनों अलग-अलग जगहों पर अपनी फिल्मों का प्रमोशन कर रही हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस हाल ही में अपनी फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस काफी बोल्ड लुक में नजर आईं। अभिनेत्री का यह लुक देख हर कोई हैरान रह गया। साथ ही उनके इस लुक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram

फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान दिशा क्रॉप ब्रालेट और थाई हाई स्लिट ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान उनका यह लुक देख वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। अपने इस आउटफिट में दिशा बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। अपने इस बोल्ड आउटफिट के साथ उन्होंने खुले बाल और ग्लोसी मेकअप कैरी किया था, जो उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा था। सामने आए वीडियो में दिशा का यह अंदाज उनके फैंस को बेहद को पसंद आ रहा है।  

विज्ञापन

3 of 4
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram

फिल्म के इस प्रमोशनल इवेंट के वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में बोल्ड अंदाज में नजर आईं दिशा का स्लिम और टोंड फिगर बेहद बेहतरीन लग रहा है। कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर आया यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है। फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर दिशा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह हॉट है लेकिन उनका फेस बहुत क्यूट हैl' वहीं एक ने लिखा है, 'वह बहुत मेहनत करती हैंl' एक अन्य ने लिखा है, 'शी इज फायरl' एक फैन ने कमेंट किया, 'स्टनिंग ब्यूटीl'

विज्ञापन

4 of 4
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram

दिशा पाटनी अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस भी बेसब्री से उनकी फोटोज और वीडियो का इंतजार करते रहते हैं। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी जल्द ही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दिशा के साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया, एक्टर अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहिम भी नजर आएंगे। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें